देश

Helicopter Viral Video: पिता की अंतिम विदाई के दौरान बेटों ने की कराई हेलिकॉप्टर से नोटों की बारिश, वीडियो वायरल

Helicopter Viral Video: आपने फिल्मों में और रियल लाइफ में कई बार देखा होगा जब घर के किसी बुजुर्ग के मरने पर उसकी अंतिम विदाई (Antim Vidai) गाजे बाजे के साथ बड़े धूम धाम के साथ होती है. लेकिन अमेरिका से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जब पिता के मरने पर बेटों ने अनोखे अंदाज में हेलिकॉप्टर से नोटों की बारिश (Helicopter Viral Video) कराई है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

लाखों रुपये की आसमान से बारिश

हेलिकॉप्टर से नोटों की बारिश का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral News) हो रहा है. मामला अमेरिका के डेट्रॉइट शहर का है. जहां डैरेल थॉमस नाम के व्यक्ति का 15 जून को निधन हो गया था. थॉमस की मौत के लगभग 12 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके बेटे डैरेल जूनियर और जॉन्टे ने पिता की अंतिम इच्छा पूरी की. इसके लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर का इंतजाम कर गुलाब के पंखुड़ियों के साथ लगभग 4.27 लाख रुपये यानी लगभग 5,100 डॉलर की आसमान से बारिश की गई.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में इस्कॉन मंदिर पर हुआ हमला, 20-30 राउंड हुई फायरिंग, भारत ने की जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग

हेलिकॉप्टर से अमेरिका में बेटो ने पिता को दी अनोखी विदाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतिम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर से नोटों की बारिश हो रही है. आसमान से नोटों की बारिश होता देख लोग उन्हें लपक कर पकड़ने के लिए इधर-उधर भागने लगे. सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ इसे ‘बेहद अजीब और दिखावे वाला कदम’ बताया है. इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी, जहां कुछ लोग इसे अनोखा श्रद्धांजलि मान रहे हैं, तो कुछ ने इसे दिखावा करार दिया. यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Meerut News: डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के ठिकानों पर CBI का छापा, 9 घंटे की कार्रवाई में हुई भारी जब्ती

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

आपको बता दें कि मरने वाले डैरेल के बेटों ने पुलिस को गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश को लेकर पहले सूचना दे दी थी. इस दौरान नोटों की भी बारिश होगी ये बात उन्होंने नहीं बताई थी. फिलहाल, इस मामले की जांच अमेरिका की फेडरल एविएशन अथॉरिटी कर रही है. अब देखना ये है कि FAA की जांच में क्या कुछ निकलकर सामने आया था.

– भारत एक्सप्रेस

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago