देश

हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार आज, राजभवन में मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ, जानें कौन से चेहरे बनेंगे कैबिनेट का हिस्सा

झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 4 दिसंबर को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई थी.

दोपहर 12 बजेगा होगा शपथ ग्रहण

राजभवन की ओर से जारी सूचना में बताया गया था कि 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. इसी समारोह में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलाई जाएगी.

ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है, उनके नामों का खुलासा अब तक नहीं किया गया है. मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल से एक विधायक को मंत्री बनाए जाने के फॉर्मूले पर गठबंधन में पूर्व से सहमति बन चुकी है. राष्ट्रीय जनता दल से गोड्डा के विधायक संजय यादव का मंत्री बनना तय माना जा रहा है. सूत्रों के हवाले से यह सूचना सामने आई है. पहले देवघर के विधायक सुरेश पासवान का नाम भी सुर्खियों में है, लेकिन अब उन्हें पार्टी विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है.

सूत्रों ने बताया कि हेमंत सोरेन की पूर्व की सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री रहे डॉ. रामेश्वर उरांव को इस बार विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दी जाएगी और उनकी जगह कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और खिजरी के विधायक राजेश कच्छप में से किसी एक को मंत्रिमंडल में बर्थ हासिल होगा.

दीपिका पांडेय सिंह ले सकती हैं शपथ

कांग्रेस से कुल पांच महिला विधायकों ने जीत दर्ज की है. इनमें से एक का मंत्री बनना तय माना जा रहा है और इस रेस में महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह का नाम सबसे ऊपर है. इनके अलावा कांग्रेस के विधायकों में जामताड़ा के इरफान अंसारी, पोड़ैयाहाट के प्रदीप यादव, बेरमो के जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित छतरपुर सीट से जीत दर्ज करने वाले राधाकृष्ण किशोर में से कोई दो नाम मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकते हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से चाईबासा के दीपक बिरुआ, घाटशिला के रामदास सोरेन, मधुपुर के हफीजुल हसन, भवनाथपुर के अनंत प्रताप देव, जामा की डॉ. लुईस मरांडी और टुंडी के विधायक मथुरा महतो को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. वैसे ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और राजमहल के विधायक एमटी राजा के नाम की भी चर्चा चल रही है.

यह भी पढ़ें- 5 दिसंबर को होगा हेमंत कैबिनेट का विस्तार, 11 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी को अगर स्पीकर के तौर पर चुने जाने पर सहमति बनी तो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं. झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि मंत्रिमंडल में अनुभव और युवा ऊर्जा का समन्वय दिखेगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…

2 seconds ago

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

2 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

5 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

6 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

14 minutes ago

आपने खाया क्या कुल्लू का ‘सिंदूरी अनार’? दुबई के रईसों को भायी भारतीय फलों की मिठास, बिक्री में आया भारी उछाल

Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…

22 minutes ago