विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित एक विशेष पर्व है, जो श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, समृद्धि और इच्छित फल प्रदान करने वाला माना जाता है. मार्गशीर्ष माह में आने वाली यह तिथि भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के लिए महत्वपूर्ण है. इस बार यह पावन दिन दिसंबर के पहले सप्ताह में पड़ रहा है. आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी की तिथि, महत्व, पूजन विधि और कुछ विशेष उपाय.
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि इस वर्ष 4 दिसंबर 2024 को दोपहर 1:10 बजे से प्रारंभ होकर 5 दिसंबर 2024 को दोपहर 12:49 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि के अनुसार, व्रत 5 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा.
भगवान गणेश को हर शुभ कार्य से पहले पूजने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखने से भगवान गणेश की कृपा से जीवन में सौभाग्य, धन, और खुशहाली का आगमन होता है. वे अपने भक्तों के जीवन से नकारात्मकता और बाधाओं को दूर करते हैं. संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह व्रत विशेष फलदायी माना गया है.
भगवान गणेश को दूर्वा की माला अर्पित करें और घी-गुड़ का भोग लगाकर धन प्राप्ति की प्रार्थना करें. पूजा के बाद यह भोग गाय को खिलाएं या जरूरतमंदों में बांटें. यह उपाय लगातार पांच विनायक चतुर्थी तक करें.
गणेश जी के समक्ष चौमुखी दीपक प्रज्वलित करें. अपनी उम्र के बराबर लड्डू अर्पित करें और एक स्वयं खाकर बाकी बांट दें. साथ ही सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए सूर्याष्टक का तीन बार पाठ करें.
गणेश जी को पांच मोदक, पांच लाल गुलाब और दूर्वा अर्पित करें. शुद्ध घी का दीपक जलाकर पूजा करें. पूजा के बाद एक मोदक अपने बच्चे को खिला दें और शेष प्रसाद स्वरूप अन्य बच्चों या जरूरतमंदों में बांट दें.
इस विधि और उपायों के माध्यम से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि तथा शांति का अनुभव कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…