एलन मस्क ने पराग अग्रवाल को निकाला
एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है. और उन्होंने इसकी कमान संभालते हुए अपना काम शुरू कर दिया है.मस्क ने आते ही अपने शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसमें भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे भी शामिल हैं. इस तरह एलन मस्क कंपनी के नए सीईओ बन गए हैं और करीब छह महीने के ड्रामे के बाद मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण मंजूर कर लिया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने “कम से कम चार बड़े कार्यकारी अधिकारियों को हटाने के साथ ही ट्विटर से अधिकारियों की छुट्टी का सिलसिला शुरू कर दिया है.” ट्विटर के जिन कार्यकारी अधिकारियों को हटाया गया है, उनमें अग्रवाल और गड्डे के अलावा मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सियान एजेंट शामिल हैं.
पराग अग्रवाल नवंबर में ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर के सीईओ बने थे. अग्रवाल लगभग एक दशक से ट्विटर के साथ काम कर रहे हैं.सीईओ बनने से पहले वो मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी थे. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके पराग अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी.
दरअसल एलन मस्क पराग अग्रवाल से नाराज थे.इसकी वजह साफ है.पराग पर आरोप था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या के मामले में उन्होंने ट्विटर निवेशकों को गुमराह किया था. रिपोर्ट की मानें तो जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई, तब अग्रवाल और सेगल दफ्तर में ही मौजूद थे. लेकिन इसके बाद उन्हें दफ्तर से बाहर कर दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…