Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका पर दो टूक जवाब, आप हाईकोर्ट क्यों नहीं जाते?

Land Scam Case Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. कपिल सिब्बल ने कल इस मामले में याचिका दायर की थी.

Forest Fire

सुप्रीम कोर्ट.

Land Scam Case Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका को रद्द करते हुए कहा कि आप हाईकोर्ट क्यों नहीं जाते हो. अदालत ने कहा कि पूर्व सीएम लैंड मामले की याचिका पहले हाईकोर्ट में लगाएं.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने इस मामले में गुरुवार को याचिका दायर की थी. जिस पर आज सुनवाई हुई. जस्टिस संजीव खन्ना की अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि आज हाईकोर्ट का रुख करिए. मेरे साथी जज भी इस बात से सहमत हैं. हमें बताया गया है कि यह याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की गई है और वहां यह पेंडिंग है. आपको वहां जाकर अपनी बात रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ेंः CM केजरीवाल आज भी ED के सामने नहीं होंगे पेश, बोले- मुझे गिरफ़्तार कर सरकार गिराना चाहते हैं

दूसरो को कैसे मना करेंगे?

जस्टिस खन्ना ने कहा कि हाईकोर्ट भी एक संवैधानिक कोर्ट है. हम अगर इस मामले में आपको सुनेंगे तो दूसरो को कैसे मना करेंगे. सिब्बल ने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. आप पहले भी सुप्रीम कोर्ट आए थे तब भी हमनें आपको हाईकोर्ट जाने को कहा था.

वहीं याचिका को लेकर ईडी के वकील एस राजू ने कहा कि ऐसी ही एक याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की गई है. हालांकि सोरेन के वकील ने जिरह की कोशिश की मगर खन्ना ने कहा कि वे लोग हाईकोर्ट का रुख करें. बता दें कि कल ईडी ने झामुमो के सुप्रीमो हेमंत सोरेन को लैंड स्कैम मामले में अरेस्ट कर लिया. जानकारी के अनुसार ईडी ने कल उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं ईडी ने पूर्व सीएम की रिमांड मांगी थी. जानकारी के अनुसार आज कोर्ट रिमांड मामले में सुनवाई करेगा.

यह भी पढ़ेंः चंपई सोरेन आज दोपहर 12 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital