देश

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, बोलीं- केंद्र के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

Hemant Soren wife Kalpana met Sunita Kejriwal: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया की रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंचीं. यहां उन्होंने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की. इस दौरान कल्पना ने कहा कि मेरे पति को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है. पूरा झारखंड सुनीता केजरीवाल के साथ खड़ा है. हम मिलकर केंद्र के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.

आम आदमी पार्टी ने दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो पोस्ट कर उसके कैप्शन में लिखा था अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को तानाशाह सरकार ने गिरफ्तार किया है. इसके बावजूद ये दोनों महिलाएं राज्य की जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैं और लड़ाई लड़ रही हैं.

केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं- पत्नी सुनीता

वहीं केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शुक्रवार को कहा कि केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है. उन्होंने कहा आपके सीएम को तंग किया जा रहा है. जनता इसका जवाब देगी. बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसके बाद केजरीवाल को कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया था.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA का महाजुटान आज, पवार-सोनिया समेत 27 पार्टियों के नेता लेंगे हिस्सा

ईडी ने दोनों सीएम को किया गिरफ्तार

दरअसल झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था. वहीं सीएम केजरीवाल को शराब नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसके बाद दोनों ही नेताओं की पत्नियों ने केंद्र सरकार पर ईडी के गलत इस्तेमाल के आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ेंः गोवा: दो महिला फुटबॉलरों पर शारीरिक हमला करने के आरोप में All India Football Federation का सदस्य गिरफ्तार

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें- पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

15 minutes ago

महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ का शर्मनाक बयान! बोले- ‘अंतिम संस्कार में न जाएं, लाश जानवर खा जाएंगे’

Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…

21 minutes ago

तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो लागू करेंगे यूसीसी- गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…

23 minutes ago

जेल की दीवारें भी नहीं रोक पाईं जिनके कदम, जानिए कौन थे योगेंद्र शुक्ल जिन्हें इतिहास ने भुला दिया?

बिहार के महान क्रांतिकारी योगेंद्र शुक्ल, जिन्हें लोग 'शेरे बिहार' के नाम से जानते थे,…

39 minutes ago

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

2 hours ago