देश

किसानों के दिल्ली कूच से हाईवे जाम, पुलिस ने 200 किसानों को हिरासत में लिया, जानें प्रमुख मांगें

Noida Kisan Protest Delhi March: नोएडा प्राधिकरण ने धरने पर बैठे किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया है. किसानों ने ऐलान किया है कि वे संसद का घेराव करेंगे. ऐसे में यूपी-दिल्ली हाईवे जाम हो गया. जगह- जगह पर किसानों को रोका जा रहा है. इधर कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच छिटपुट घटनाएं भी हुई है. हालांकि पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया है. चिल्ला बाॅर्डर पर पहरा बढ़ा दिया गया है.

बता दें कि नोएडा प्राधिकरण, ग्रेनो प्राधिकरण, अंसल बिल्डर के खिलाफ 60 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके साथ किसानों के 3 संगठन भी है. ऐसे में बुधवार को सभी किसान संगठनों ने महापंचायल की जिसमें दिल्ली में सदन का घेराव करने का निश्चय किया गया. हालांकि प्रशासन ने धारा 144 लागू की है.

जानें किसानों की प्रमुख मांगे
मुआवजे का 10 प्रतिशत कीमत का प्लाॅट
लीजबैक मामलों का निस्तारण किया जाए
युवाओं को स्थानीय कंपनियों में नौकरी दी जाए
भूमिहीन किसानों को 40 मीटर के प्लाॅट दिए जाए
कियोस्क की जाॅब में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाए.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya News: राम मंदिर पर हमले की साजिश में एक और खालिस्तानी आतंकी था शामिल, ATS को मिला बड़ा सुराग

ये हैं किसानों की वो मांगें जो प्राधिकरण ने पूरी नहीं कीं

बता दें कि किसान 2019 से नोएडा प्राधिकरण, ग्रेनो प्राधिकरण और एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच कुछ बिंदुओं पर किसानों और प्रशासन के बीच सहमति भी बनी. लेकिन किसानों का आरोप है कि समझौते के बावजूद उन्होंने एक भी मांग पूरी नहीं कीं.

यह भी पढ़ेंः शादीशुदा प्रेमी संग घूमने निकली महिला टीचर को पति ने पकड़ा रंगे हाथ, स्कूल के बच्चों ने खोला राज

किसानों को उनकी जमीन का 10 प्रतिशत प्लाॅट आबादी में दिया जाएगा
रेगुलेशन की 450 वर्गमीटर सीमा बढ़ाकर 1000 मीटर किया जाएगा
मकानों की ऊंचाई बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी.
गांवों में बच्चों के पढ़ने के लिए पुस्तकालय बनाए जाएंगे.
5 प्रतिशत प्लाॅट पर व्यावसायिक गतिविधियां चला सकेंगे.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

19 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

37 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

54 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago