देश

Kudhni Bypolls: बीजेपी ने कुढ़नी में दी नीतीश कुमार की पार्टी को मात, एनडीए से अलग होने के बाद पहली भिड़त में JDU चित

Kudhni Bypolls: नीतीश कुमार और भाजपा का साथ छूटने के बाद होने वाले कुढ़नी उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों की साख दाव पर लगी थी. लगभग कांटे की चली इस टक्कर में परिणाम बीजेपी के पक्ष में आया. नीतीश कुमार ने इस सीट पर जमकर प्रचार किया था लेकिन यहां बीजेपी ने सीट अपनी झोली में डाल ली.

बीजेपी प्रत्याशी ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए जनता दल (यू) के उम्मीदवार को 3632 मतों के अंतर से हराया है. बीजेपी की तरफ से इस सीट पर केदार प्रसाद गुप्ता तो जेडीयू की तरफ से मनोज कुशवाहा उम्मीदवार थे. केदार प्रसाद गुप्ता को जहां 76648 वोट मिले. वहीं मनोज कुशवाहा को 73016 वोट. इससे पहले गोपालगंज और मोकामा में भी उपचुनाव हुए थे. इन दोनों सीटों पर बीजेपी का मुकाबला आरजेडी से था.

इसे भी पढ़ें: Gujarat Elections Results: जनता के बीच फूट-फूटकर रोने वाले ओवैसी की पार्टी का नहीं खुला खाता, मिले NOTA से भी कम वोट

माना जा रहा था कि इस सीट से भूमिहार वोटरों के वोट बंटने से बीजेपी को घाटा हो सकता है. बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया और निषाद नेता मुकेश साहनी ने कुढ़नी सीट से भूमिहार जाति के नीलाभ कुमार को टिकट दिया था. लेकिन नीलाभ को मात्र 9988 वोट ही मिले. असदुद्दीन ओवैसी भी कुढ़नी में अपना असर नहीं छोड़ पाए.

ओवैसी की पार्टी से चुनावी समर में उतरी गुलाम मुर्तजा को केवल 3202 वोटों से संतोष करना पड़ा. बिहार विधानसभा में अब बीजेपी के विधायकों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है. आरजेडी अब केवल भाजपा से एक सीट आगे है.

तेजस्वी यादव का प्रचार भी काम न आया

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कुढ़नी में जमकर चुनाव प्रचार किया था. अपने पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर उन्होनें जनता से भावुक अपील भी की थी. लेकिन ये दाव भी काम न आया. बिहार में भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने उनकी पार्टी की इस हार पर नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. सुशील सुशील मोदी ने नीतीश से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 minute ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

42 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

54 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago