देश

‘हिमाचल सरकार ने दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने से किया इनकार’, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अपर रिवर यमुना बोर्ड 14 जून को बैठक कर ले फैसला

Water Crisis in Delhi: दिल्ली में पीने के पानी के संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार की ओर से दायर की गई अतिरिक्त पानी की मांग वाली याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि राज्यों के बीच यमुना जल के बंटवारे से संबंधित मुद्दा एक जटिल और संवेदनशील मुद्दा है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि उसके पास फॉर्मूला तय करने की विशेषज्ञता नहीं है.

हिमाचल सरकार ने पानी देने से किया मना

वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से साफ कह दिया कि उसके पास अतिरिक्त पानी नहीं है. वह दिल्ली को पानी नहीं दे सकता है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की अवकाशकालीन पीठ ने यह टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निस्तारण करते हुए यह भी कहा कि अपर रिवर यमुना बोर्ड इस मामले में 14 जून को बैठक आयोजित कर मामले पर शीघ्र फैसला ले.

गलत जानकारी देने पर SC नाराज

कोर्ट ने यह भी कहा कि बोर्ड यदि आवश्यक हो तो दिन प्रतिदिन बैठकें आयोजित कर सकता है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को पानी के मामले में अपनाए गए रवैये पर फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट हिमाचल प्रदेश सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं था. अदालत ने हिमाचल प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि क्यों ना गलत जानकारी देने पर आपके ऊपर अवमानना का मुकदमा चलाया जाए.

बता दें कि हिमाचल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी थी कि वह 137 क्यूसेक पानी जो कि अतिरिक्त है, वह दूसरे राज्यो को दे रहा है. इसलिए दिल्ली को वो अतिरिक्त पानी नहीं दे सकता, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि उसके पास अतिरिक्त पानी है. वह 137 क्यूसेक पानी दिल्ली को दे देगा. हालांकि इस गलती के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली है.

यह भी पढ़ें- ‘ऑस्ट्रेलिया में जमीन खरीदी…अपराधियों को संरक्षण दिया’, संगीत सोम के आरोपों पर संजीव बालियान ने भेजा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस

दिल्ली ने की थी अतिरिक्त पानी की मांग

वहीं दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में कहा कि वो टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती, क्योंकि टैंकर माफिया यमुना के दूसरे किनारे से पानी ले रहे हैं जो हरियाणा में पड़ता है. दिल्ली सरकार ने कहा था कि अदालत इस मामले में हरियाणा से पूछे कि कार्रवाई क्यों नहीं कि गई? पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार अगर टैंकर माफियाओं पर रोक नहीं लगाती है तो वह दिल्ली पुलिस से टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने को कहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

37 seconds ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

35 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago