देश

Coronavirus: हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, नहीं होगी पीएम मोदी से मुलाकात

Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. वह पिछले कई दिनों से दिल्ली के दौरे पर हैं और उनकी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होनी थी, लेकिन उससे पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद अब ये तय होगा गया है कि वो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं मिल पाएंगे.

मुख्यमंत्री सुक्खू अभी दिल्ली में हैं और सोमवार को उन्हें शिमला वापस लौटना था. लेकिन उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब दिल्ली में ही तीन दिनों तक हिमाचल सदन में क्वॉरेंटाइन रहेंगे. सीएम सुक्खू को कोरोना के शुरुआती लक्षणों का अहसास हुआ था. पहले उनको गले में खराश थी. जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था.

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे सुक्खू

बता दें कि 18 दिसंबर को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का सैंपल लिया गया था. जिसमें वह पॉजिटिव आ गए. बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू 16 दिसंबर को कांग्रेस के 40 विधायकों के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-  FIFA 2022: सीएम योगी पर चढ़ा फुटबॉल फीवर, टीवी पर फाइनल मुकाबला देखते आए नजर, यूपी पुलिस ने भी Messi का ट्वीट शेयर कर दिया ये मैसेज

बता दें, कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था. इससे पहले वो चार बार विधायक रहने के साथ ही हिमाचल कांग्रेस के प्रमुख भी रह चुके हैं. 16 दिसंबर को सीएम सुक्खू राजस्थान के दौसा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे. उनके साथ हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की राज्य प्रमुख प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला भी रैली में मौजूद थे.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

15 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

29 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago