देश

Himachal Pradesh: मंत्री बनने की रेस में शामिल विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, घरेलू हिंसा मामले में बढ़ी मुश्किलें

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अभी नयी-नयी सरकार बनी है और कांग्रेस ने उनके कद्दावर नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को मुख्यमंत्री बनाया है. जिसके बाद ही कांग्रेस के बड़े नेताओं के ऊपर गैर जमानत वारंट जारी कर दिया गया है, दरअसल कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh), ग्रामीण विधायक शिमला विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramditya Singh) और परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ गैर वारंट जमानत जारी किया गया है. हालांकि ये मामला घरेलु हिंसा का है.

बता दें कि कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की पत्नी की तरफ से ये मुकदमा दायर किया गया है उनकी पत्नी का नाम सुदर्शना सिंह (sudarshana singh) है. पत्नी सुदर्शना सिंह ने राजस्थान के उदयपुर कोर्ट में अपने परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा के शिकायत दर्ज कराई है.

घरेलू हिंसा के मामले में मुकदमा दर्ज

शिकायत 17 अक्टूबर को दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद इस मामले में 17 नवंबर को सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर के अदालत में पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह, नंदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ निवासी अमरीन को गैर जमानती वारंट जारी किया है. बता दें कि पत्नी सुदर्शना ने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत उदयपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज की थी. सुदर्शना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की गई.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के भाव में तेजी, क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा असर, जानें ताजा रेट्स

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे हैं विक्रमादित्य

विक्रमादित्य सिंह की शादी राजस्थान के मेवात वंश की राजकुमारी सुदर्शना से साल 2019 8 मार्च को हुई थी. विक्रमादित्य की शादी राजस्थान के कणोता गांव में हुई थी. शिकायत में कहा कि ससुराल वालों की तरफ से उनके साथ शुरुआत से ही प्रताड़ना शुरू हो गई थी. इसके साथ ही शिकायत में विधायक के परिवार पर सुदर्शना के रिश्तेदारों को शिमला बुलाकर उसे जबरन उदयपुर भेजने का आरोप है. सुदर्शना ने अपनी शिकायत में अदालत से आग्रह किया है कि प्रतिवादी पक्ष उनके रहने के लिए मकान की व्यवस्था भी करे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रिटेन और फ्रांस के बीच घिरा था सियाम, फिर भी गुलाम नहीं बना थाईलैंड; जानिए आजादी की दिलचस्प कहानी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…

2 minutes ago

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

8 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

18 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

27 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

28 minutes ago

कहीं कॉकरोच तो कहीं दिमागी नक्सल..! दिल्ली में रावण पुतले के साथ दिखेंगे ये नजारे

दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…

33 minutes ago