Categories: देश

Doctor Rape-Murder Case: डॉक्टरों की भूख हड़ताल का 10वां दिन; बंगाल सरकार और IMA के बीच होगी बैठक

Kolkata Doctor Rape and Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन सोमवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गया है. इस मामले का समाधान निकालने के लिए आज पश्चिम बंगाल सरकार और विभिन्न डॉक्टर एसोसिएशन की अहम बैठक होने जा रही है.

मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित मंच पर आमरण अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों की संख्या घटकर अब छह रह गई है. दरअसल, अनशन पर बैठे डॉक्टर पुलस्त्य आचार्य की हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रविवार देर रात को अस्पताल भर्ती कराया गया.

डॉक्टर पुलस्त्य आचार्य को रविवार रात करीब 11 बजे एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी अस्पताल में वह खुद जूनियर डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें लगातार भूख हड़ताल के कारण पेट में तेज दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी.

सिलीगुड़ी के डॉक्टर का स्वास्थ्य बिगड़ा

पुलस्त्य आचार्य से पहले आरजी कर के अनिकेत महतो, कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अनुस्तुप मुखोपाध्याय और दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी स्थित नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आलोक वर्मा का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

IMA ने बुलाई बैठक

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित की गई है, जिसमें विभिन्न डॉक्टर संघ भी शामिल होंगे. यह बैठक सोमवार को दोपहर 12:30 बजे कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके साल्ट लेक में स्थित राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्वास्थ्य भवन में आयोजित की जाएगी. इस बैठक का उद्देश्य इस मुद्दे पर चल रहे गतिरोध का समाधान ढूंढना है.

आंशिक रूप से काम बंद

इस बीच, विभिन्न निजी अस्पतालों से जुड़े डॉक्टरों ने सोमवार सुबह छह बजे से अपने-अपने अस्पतालों में आंशिक रूप से काम बंद कर दिया है. डॉक्टर बुधवार सुबह छह बजे तक काम बंद रखेंगे. इस दौरान इन निजी अस्पतालों में केवल आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी.

यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder Case: आरजी कर अस्पताल घटना के बाद से अपनी महिला स्टाफ को सिखा रहा है सेल्फ डिफेंस

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

10 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

23 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

32 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

58 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

2 hours ago