देश

Holi 2024: काशी में मणिकर्णिका घाट पर खेली गई चिता-भस्म की होली, भोले के भक्तों में दिखा ऐसा गजब का उत्साह

Masan Holi 2024 : रंगभरी एकादशी के अगले दिन (21 मार्च) गुरुवार को काशी के मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली खेली गई. घाट पर धधकती चिताओं के बीच सैकड़ों काशीवासियों ने हर-हर महादेव के उद्घोष से महाश्मशान को गुंजायमान कर दिया.बाबा की नगरी काशी में रंगभरी एकादशी के ठीक एक दिन बाद (21 मार्च) गुरुवार को महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली खेलने की परंपरा का हिस्सा बनने के लिए लोगों का उत्साह चरम पर रहा. महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर लाखों लोगों ने भस्म की होली खेली. इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. बनारस के लोगो के अनुसार माना जाता है कि मसाने की होली को काशी (Varanasi) की शाम मानी जाती है. इसमें भगवान भोलेनाथ शंकर खुद भस्मा से होली खेलते हैं.  मान्यता के अनुसार इसे फाल्गुन माह की रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi 2024) के ठीक एक दिन बाद यानि आज (21 मार्च) को मनाया जाता है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार मान्यतायें

पौराणिक कथाओं के अनुसार मसान की होली की शुरूआत भगवान शिव शंकर ने की थी. ऐसा माना जाता है रंगभरी एकादशी के एक दिन बाबा विश्वनाथ पहली बार माता पार्वती के साथ विवाह के बाद पहली बार काशी आए थे. उस दिन मां का स्वागत गुलाल के रंग से किया था. इसीलिए रंगभरी एकादशी का भी यंहा विशेष महत्व है. इस दिन शिव जी और माता पार्वती जी की विशेष पूजा का भी विधान है.

काशी के मर्णिकर्णिका घाट पर खेली जाती है ये होली

काशी के मर्णिकर्णिका घाट पर भोलेनाथ ने भूत-प्रेत, यक्ष, गंधर्व और प्रेत के साथ चिता की राख से भस्म होली खेली थी. मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ के ससुराल पक्ष के अनुरोध पर रंगभरी एकादशी के दिन उनके गौने में पिशाच, भूत-प्रेत, चुड़ैल, डाकिनी-शाकिनी, औघड़, अघोरी, संन्यासी व अन्य गण शामिल नहीं हो पाये थे. इसलिये रगभरी एकादशी के अगले दिन भगवान शिव शंकर पिशाच, भूत-प्रेत, चुड़ैल, डाकिनी-शाकिनी, औघड़, अघोरी, संन्यासी के साथ खेलते है .इसलिऐ ये चिता होली रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन मसाने की होली के नाम से खेली जाती है. और तभी से मसाने की होली की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago