फोटो-सोशल मीडिया
Holi 2024: होली के मौके पर शराब पीकर उधम मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने नई तरकीब निकाली है. उत्तर प्रदेश की पुलिस सहित देश के तमाम राज्यों की पुलिस भी होली के मौके पर शराबियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी की मदद ले रही है. कहीं पर हुड़दंग मचाने वाले शराबियों को हवालात की ठंडी हवा खिलाई जा रही है तो कहीं पुलिस उठक-बैठक लगवा रही है. प्रयागराज में जहां पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है तो वहीं लखनऊ में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं हरियाणा के करनाल में कल रात ही पुलिस ने पियक्कड़ों की बुद्धि ठीक करने के लिए उठक-बैठक तक करा दी.
करनाल पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर कोई भी प्रदेश में होली के मौके पर शराब पीकर हुड़दंग मचाएगा तो उसे सलाखों के पीछे भेजने के साथ ही उठक-बैठक भी लगवाई जाएगी. शनिवार की शाम को करनाल में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उनसे उठक-बैठक भी लगवाई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि शराबियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और उठक-बैठक लगवाने के साथ ही शराबियों को सख्त लहजे में भी समझाया. इसी के साथ ये भी कहा कि अगर शराब पीकर किसी ने गाड़ी चलाई तो खैर नहीं. करनाल में अभियान चलाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का जा रही है. इसी के साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर घर से बाहर न निकलें. अगर शराब पीकर सड़क पर कोई हुड़दंग मचाता है तो उसे जरा भी बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें-UP News: होली से पहले तिरपाल से ढक दी गईं यूपी की मस्जिदें, जानें ये बड़ी वजह
वहीं यूपी में पुलिस सीसीटीवी के जरिए हुड़दंगियों और उपद्रवियों पर नजर रख रही है. जरूरी स्थानों पर बैरियर भी लगा दिए गए हैं तो वहीं संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात की गई है. यूपी में शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाए जाए, इसको लेकर पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि शराब पीकर किसी तरह से माहौल को खराब न करें और न ही किसी ऐसी गतिविधी को अंजाम दें, जिससे समाज में अशांति फैले.
-भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…
Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…