देश

Holi 2023: देशभर में होली का उत्साह, PM मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं

Holi Wishes 2023: देश भर में आज खूब धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है. हर कोई गुलाल लगाकार और मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को होली की बधाइयां दे रहा है. वहीं देश के राजनेताओं ने भी देशवासियों को होली की बधाइयां दी हैं. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. सभी नताओं की तरफ से देशवासियों के जीवन में खुशियों के रंग भरने की कामना की गई है.

दूसरी तरफ होली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन व्यवस्था भी काफी एक्टीव नजर आ रही है. कोई अनहोनी ना हो इसलिए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गई है. खास तौर पर पुलिस की शराब पीकर घूमने वालों निगाहें रहेंगी, ताकी कोई हुड़दंग ना हो.

पीएम मोदी ने होली की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे.”

अमित शाह ने दी होली की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने भी होली की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे.

राहुल गांधी ने दी होली की बधाई

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े.

राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया. यहां सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी.

यह भी पढ़ें- Holi 2023: देशभर में होली की धूम, जैसलमेर में BSF जवानों ने उड़ाए गुलाल

बीजेपी ने दी होली की शुभकामनाएं

बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं हैं. बीजेपी ने लिखा होली के रंग आपके जीवन में खुशी, गर्मजोशी, सफलता, समृद्धि और जीवंतता लाए.

कांग्रेस ने दी होली की शुभकामनाएं

कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से होली की शुभकामनाएं दीं हैं. कांग्रेस ने लिखा -रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं. होली का यह पावन पर्व आपके जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नता और तरक्की के रंग लेकर आए… यही मंगलकामना है.

सपा ने भी दी होली की शुभकामनाएं

सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं है. सपा ने लिखा – समस्त देशवासियों को रंगों के महापर्व “होली” की हार्दिक शुभकामनाएं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

42 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago