देश

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली होली, CM योगी ने भेजा हर्बल गुलाल… अयोध्या में 495 साल बाद मना ये उत्सव

Holi-2024 in Ayodhya: आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में होली का जश्न मनाया जा रहा है. तो वहीं अयोध्या में एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है. भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली होली होने के कारण लोग बड़ी संख्या में आज के दिन रामलला के दर्शन के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं. हालांकि 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद से ही लाखों की संख्या में भक्त लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं. तो वहीं आज होली के मौके पर रामलला को गुलाबी वस्त्र पहनाए गए हैं और हर कोई रामलला के साथ होली खेलने के लिए आतुर दिखाई दे रहा है. तो वहीं इस खास मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला के लिए हर्बल गुलाल भेजा है.

बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है. पहली होली होने के कारण हर कोई रामलला के दर्शन करने को आतुर दिखाई दे रहा है. तो वहीं गुलाबी वस्त्र में रामलला भी इठलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. रामलला की मूर्ति इतनी मोहक लग रही है कि भक्तों की नजर हट ही नहीं रही है. माथे पर गुलाल लगाया गया है और रविवार को यानी छोटी होली पर जहां रामलला गुलाबी पोशाक पहने तो वहीं सोमवार को सफेद वस्त्र में रामलला की मूर्ति आकर्षित कर रही है. बता दें कि देशभर में आज रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है. धर्मनगरी अयोध्या में कई दिनों पहले से उत्सव का माहौल है. तो वहीं वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर भी बड़ी संख्या में लोगों होली खेलते दिखाई दिए हैं. सोशल मीडिया पर लोग होली खेलने का वीडियो लगातार वायरल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Holi 2024: होली का त्योहार आज, लगेगा चंद्र ग्रहण; सूतक की वजह से खेला जाएगा रंग-अबीर?

एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो गया था रंग

इस बार अयोध्या में रामलला की पहली होली होने के कारण रंगभरी एकादशी के साथ पिछले सप्ताह ही शुरू हो गया था. तभी से राम भक्त अपने इष्ट देव भगवान राम के साथ ही उनके भक्त हनुमंत लला के साथ भी होली खेल रहे हैं. मंदिरों में साधु-संतों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर आराध्य संग होली खेलकर रंगोत्सव की मुनादी की थी. बता दें कि इस बार अयोध्या में 495 साल बाद रामलला के दरबार में बुधवार को रंगभरी एकादशी पूरे उत्साह के साथ खेली गई है. यह पहली बार है जब रंगभरी एकादशी पर रामलला के दरबार में गीत-संगीत का आयोजन हुआ.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

7 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

26 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

1 hour ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

2 hours ago