Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Holi 2024: होली का त्योहार आज, लगेगा चंद्र ग्रहण; सूतक की वजह से खेला जाएगा रंग-अबीर?

Holi 2024 Lunar Eclipse: होली का त्योहार आज मनाया जाएगा. होली पर इस बार चंद्र ग्रहण का साया है. ऐसे में सूतक काल के दौरान होली खेली जाएगी या नहीं? जानिए.

Holi chandra grahan 2024

Holi 2024 Chandra Grahan: फागुन मास की पूर्णिमा के अगले दिन हर साल होली का त्योहार मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है. ऐसे में लोगों में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि आखिर होली पर रंग-अबीर खेला जाएगा या नहीं. ऐसे में आइए जानते हैं कि होली पर आज रंग-अबीर खेलने के लिए क्या शुभ समय क्या है?

होली पर आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज होली पर चंद्र ग्रहण का साया है. पंचांग के मुताबिक, चंद्र ग्रहण का समय सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक है. चंद्र गहण कन्या राशि में लग रहा है. चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. हालांकि, इस चंद्र ग्रहण का असर देश-विदेश के लोगों पर होगा.

चंद्र ग्रहण का होली पर प्रभाव पड़ेगा या नहीं?

ज्योतिष शास्त्र और पंचांग के मुताबिक आज यानी 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ऐसे में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होने की वजह से भारत में होली खेली जा सकती है. इसके अलावा आज धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ करने की भी मनाही नहीं रहेगी.

इन राशियों के लिए शुभ है चंद्र ग्रहण

आज लगने वाला चंद्र ग्रहण मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि के लिए अत्यधिक शुभ है. इन राशियों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है. जबकि, यह चंद्र ग्रहण मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि से जुड़े लोंगों के लिए शुभ नहीं है.

यह भी पढ़ें: होली का दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद खास, चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आएंगे अच्छे दिन

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 4 राशियों में मचाएगा हलचल, जीवन में आएंगे ये बड़े बदलाव; जानें किसकी खुलेगी किस्मत!



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital