गृह मंत्री अमित शाह (फोटो फाइल)
Tawang Face off: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को हुई हिंसक झड़प के बाद मामला गरमा गया है. देश की संसद में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर संसद में जवाब दिए, तो वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब तक मोदी सरकार है तब तक कोई एक इंच भी नहीं हड़प सकता है.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 और 9 दिसंबर को भारत की सेना ने चीन के एक-एक सैनिकों को बाहर खदेड़ दिया. अमित शाह ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि ये भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार है और जब तक नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में है, तब तक भारत की एक इंच जमीन कोई हड़प नहीं सकता. कांग्रेस पर भड़के गृह अमित शाह ने बोला कांग्रेस चीन-भारत मसले पर राजनीति न करे.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान चीन ने भारत की हजारों हेक्टेयर भूमि हड़प ली थी. उन्होंने कहा कि तवांग में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों ने अदम्य वीरता का प्रदर्शन करते हुए उन्हें कुछ ही घंटों में बाहर खदेड़ दिया था.
तवांग में हुए झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि 09 दिसंबर 2022 को PLA गुट ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में, LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया. चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया. इस झड़प में हाथापाई हुई. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी से PLA को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी केंद्र पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…