Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tawang Face off: जब तक मोदी सरकार है, भारत की एक इंच जमीन कोई हड़प नहीं सकता, तवांग झड़प पर बोले गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah on Tawang Statement: गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2011 में कांग्रेस सरकार ने चीन की धमकी के बाद बॉर्डर पर देमचौक में रोड और आधारभूत ढांचे का निर्माण रोक दिया था.

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह (फोटो फाइल)

Edited by Nitish Pandey

Tawang Face off: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को हुई हिंसक झड़प के बाद मामला गरमा गया है. देश की संसद में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर संसद में जवाब दिए, तो वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब तक मोदी सरकार है तब तक कोई एक इंच भी नहीं हड़प सकता है.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 और 9 दिसंबर को भारत की सेना ने चीन के एक-एक सैनिकों को बाहर खदेड़ दिया. अमित शाह ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि ये भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार है और जब तक नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में है, तब तक भारत की एक इंच जमीन कोई हड़प नहीं सकता. कांग्रेस पर भड़के गृह अमित शाह ने बोला कांग्रेस चीन-भारत मसले पर राजनीति न करे.

कांग्रेस सरकार में चीन ने हड़प ली थी जमीन- शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान चीन ने भारत की हजारों हेक्टेयर भूमि हड़प ली थी. उन्होंने कहा कि तवांग में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों ने अदम्य वीरता का प्रदर्शन करते हुए उन्हें कुछ ही घंटों में बाहर खदेड़ दिया था.

ये भी पढ़ें : Tawang Face off: भारतीय सेना ने चीन की कोशिशों को नाकाम किया, हमारा कोई सैनिक गंभीर रूप से घायल नहीं- तवांग झड़प पर बोले राजनाथ सिंह

सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया- राजनाथ

तवांग में हुए झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि 09 दिसंबर 2022 को PLA गुट ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में, LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया. चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया. इस झड़प में हाथापाई हुई. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी से PLA को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी केंद्र पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital