देश

वसुंधरा राजे को नहीं मिला बोलने का मौका तो अमित शाह ने टोका, पूर्व सीएम को अपने भाषण से पहले बोलने का किया इशारा, वीडियो वायरल

राजस्थान में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर बीजेपी पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है. पार्टी के समर्थन में बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर के दौरे पर हैं. जहां उनकी रैली से जुड़ा एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें मंच पर अमित शाह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राठौर को इशारे से कह रहे हैं कि वसुंधरा राजे को भाषण के लिए बोलिए.

खुद से पहले गृह मंत्री ने वसुंधरा राजे को दिया बोलने का मौका

गृह मंत्री अमित शाह के इशारा करने पर वसुंधरा राजे ने भाषण दिया. जिसमें उन्होंने अशोक गहलोत की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार खुद का उत्थान करने में लगी हुई है. उन्हें प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है.

वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल, मंच पर गृह मंत्री अमित शाह, वसुंधरा राजे मौजूद थीं. जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भाषण के लिए अमित शाह का नाम पुकारा तो अमित शाह ने इसी बीच वसुंधरा राजे से बोलने के लिए कहा. जिसके बाद राजे ने मंच से जमकर अशोक गहलोत पर हमला बोला. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- डीयू के शताब्दी समारोह को पीएम ने किया संबोधित, बोले- प्लेसमेंट के चक्कर में न पड़कर, आज का युवा अपनी लकीर खुद खींचना चाहता है

गृह मंत्री ने भी संभोधन के दौरान कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार करने में एक नंबर पर है. इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अशोक गहलोत ने जनता से जितने भी वादे किए थे उनको भी तोड़ दिया. वे केवल वोटबैंक की राजनीति करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago