मनोरंजन

3 Idiots Sequel: क्या आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ का आने वाला है सीक्वल? इस एक्टर ने दिया बड़ा हिंट

3 Idiots Sequel: बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में गिनी जानेवाली फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ एक बार फिर चर्चा में है. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही अपना सीक्वल अनाउंस कर सकती है. दरअसल एक वीडियो ने इन चर्चाओं को छेड़ दिया है कि फिल्म का सीक्वल भी जल्द आ सकता है. साल 2009 में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन इरानी और ओमी वैद्य की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब रिकॉर्ड तोड़े थे. इतना ही नहीं फिल्म को फैन्स से जबरदस्त प्यार भी मिला था.

फिल्म के सीक्वल पर अभिनेता शरमन ने किया खुलासा

कुछ महीने पहले शरमन ने अपने ‘3 इडियट्स’ के सह-कलाकारों, आमिर खान और आर माधवन के साथ एक नहीं, बल्कि दो परियोजनाओं के लिए टीम बनाई थी. एक था उनकी गुजराती फिल्म ‘बधाई हो’ का प्रचार और दूसरी थी एक फैंटसी क्रिकेट ऐप के विज्ञापनों की सीरीज. अब हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अभिनेता शरमन ने खुलासा किया है कि जाहिर तौर पर ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की योजना हमेशा से थी.

तैयार हो गई फिल्म की कहानी?

शरमन जोशी ने ‘3 इडियट्स’ के दूसरे पार्ट के बारे में बताया, ‘कितना मजा आएगा अगर ये हुआ तो.. आप सभी को बता दूं , राजू सर को पता है कि आप कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वो दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने एक-दो बार कुछ कहानियां शेयर की थीं लेकिन, कुछ महीने बाद जब उनसे पूछा गया कि उन कहानियों का क्या हुआ तो उन्होंने कहा कि वो कहानियां रुक गई थीं वर्कआउट नहीं हो रहा था.’

ये भी पढ़ें: Side Effects Of Rusk: चाय के साथ आप भी खाते है रस्क तो हो जाएं सावधान, होते हैं ये नुकसान…

कब दर्शकों का इंतजार होगा खत्म?

इस फिल्म के सीक्वल के बारे में आगे बात करते हुए शरमन ने बताया, ‘वो इस फिल्म के सीक्वल को बनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वो फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं. आप बेफिक्र रहिए, जब भी फिल्म की कहानी पूरी हो जाएगी हम उस कहानी पर काम करेंगे और दर्शकों को भी एंजॉय कराएंगे.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago