देश

UP News: कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक, घटना हाइवे पर हुई है. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलटने से कार सवार 8 लोग तालाब में डूब गए थे, जिसमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई है और अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कैसे हुई दुर्घटना?

यह घटना थाना मंगलपुर के जगदीशपुर गांव के पास से सामने आई है. दिल दहला देने वाली घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हाइवे पर एक कार तेज रफ्तार से दौड़ी चली जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और जब तक कोई कुछ समझ पाता कार तालाब में जा गिरी. कार में कुल 8 लोग सवार थे. घटना के वक्त चीख-पुकार मच गई. लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी.

खुशी वाले घर में पसरा मातम

जब तक कार सवारों की मदद की गई तब तक 6 की मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के हैं और तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि सभी कार सवार मध्य प्रदेश के फूक कस्बे से तिलक चढ़ाकर लौट रहा था. घटना की जानकारी होने के बाद ही खुशी वाले घर में मातम पसर गया है. एक साथ एक ही घर से 6 लोगों की मौत पर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुई है तो वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज जारी है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें-“मंदिर भी जाते हैं और…”, INDIA गठबंधन को बसपा ने सुनाई खरी-खरी, मायावती के सांसद ने कांग्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

घटना पर क्या है पुलिस का बयान?

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, घटना रविवार रात करीब दो बजे सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास हुई है, जहां स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई. कार सवार चालक विकास (42), निवासी मुर्रा थाना डेरापुर, खुशबू (17), निवासी मुर्रा थाना डेरापुर, गोलू (16 ), निवासी बैरी बागपुर थाना शिवली, प्रतीक (10) शैलहा थाना शिवराजपुर कानपुर नगर, संजय उर्फ संजू (55) निवासी मुर्रा महोई थाना डेरापुर, प्राची (13) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई. तो वहीं कार से वैष्णवी (16) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर और विराट (18) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर घायल हैं. दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है. एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत अन्य अधिकारी मौके पर छानबीन कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago