देश

यूपी में बजट से पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 13 सवाल, बोले- जनता को ये मिलेगा क्या?

UP Budget Session 2024: यूपी में योगी सरकार आज 2024-25 का बजट पेश करेगी. इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बजट पेश करने से पहले 13 सवाल पूछे हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को झूठा करार दिया.

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को अमीरों की पार्टी बता दिया. यूपी का बजट चाहे 7 लाख करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का. सवाल यह है कि 90 प्रतिशत जनता के लिए उसमें क्या है. दरअसल भाजपा की नीति आम जनता विरोधी है, वो 10 प्रतिशत संपन्न लोगों के लिए 90 प्रतिशत बजट रखती है और जरूरतमंद जनता के लिए केवल 10 प्रतिशत बजट रखती है.

यह भी पढ़ेंः मौलाना सलमान अजहरी ने जूनागढ़ में दिया था भड़काऊ भाषण, गुजरात पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

इसके साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल भी पूछे हैं.
1. बजट से महंगाई से कितनी राहत मिलेगी
2. कितने युवाओं को रोज़गार मिलेगा
3. सही में अपराध और भ्रष्टाचार कम करने के उपायों पर कितना खर्च किया जाएगा
4. मंदी और जीएसटी की मार झेल रहे काम.कारोबार और दुकानदारी को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रावधान है
5. किसान की बोरी की चोरी रुकेगी या नहींए फ़सल का सही दाम व किसानों की आय दुगुनी होगी या नहीं
6. मज़दूर,श्रमिक को मेहनत की सही क़ीमत मिलेगी या नहीं
7. महिलाओं को बेख़ौफ़ घर से निकलने की आज़ादी देने के लिए अपराधियों पर नियंत्रण के लिए जगह.जगह सीसीटीवी लगेंगे या नहीं
8. कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी या नहीं
9.अच्छी दवाई, पढ़ाई लिए कितना आबंटन है
10. पानी घर पहुंचाने और शौचालयों को सुचारू रूप से चलाने की योजना के लिए दिखावटी प्रावधान कितना है
11.हां गोरखपुर में बरसात में नाव चलाने व गोरखपुरवासियों को तैरने का मुफ़्त प्रशिक्षण देने के लिए कितना प्रावधान किया गया है
12. बिजली के नये प्लांटों के लिए कितना बजट है
13. नई सड़कें तो छोड़िए, बस इतना और बता दें कि सड़कों के गड्ढे भरने का बजट में कोई प्रावधान है या नहीं

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि झूठे दावों के दिखावटी प्रचार के लिए आपकी सरकार ने कितना प्रावधान किया है कृपया इसकी मोटी फाइल भी जनता के सामने रखें.

यह भी पढ़ेंः झारखंड में CM चंपई सोरेन की असली परीक्षा आज, विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

18 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

42 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

55 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago