देश

PM Modi Security Breach: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हुबली में रोड शो के दौरान अचानक करीब पहुंचा शख्स

PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शिरकत करने के लिए कर्नाटक के हुबली पहुंचे. उन्होंने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इसी दौरान एक शख्स उनके काफी करीब आ गया. उस शख्स के करीब आने से सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय हो गईं और उन्होंने तुरंत उसे दूर किया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में 26वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्धाटन करने पहुंचे हैं. इस दौरान स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. सड़कों पर पीएम का स्वागत करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी के काफिले पर लोगों ने फूल भी बरसाए.

इसी बीच एक युवक अचानक माला लिए पीएम मोदी की कार की तरफ दौड़कर आया. हालांकि, उसको एसपीजी के जवानों ने पकड़ लिया. लेकिन, पीएम मोदी ने उसके हाथों से माला स्वीकार कर ली. इस मामले पर पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है.

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद में अपने जीवनकाल में कर्नाटक की बहुत यात्राएं की थी. इन यात्राओं ने उनके जीवन में बहुत मदद की थी. मैसूर के महाराजा ने स्वामी जी की शिकागो यात्रा में उनकी बहुत मदद की थी. उन्होंने कहा कि “उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको” – विवेकानंद जी का ये उद्घोष, भारत के युवाओं का जीवन मंत्र है.

ये भी पढ़ें: InvestMPGIS2023: हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं, भारत में निवेश के लिए हर आवश्यक सुविधा- बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन में हिस्सा लेने के लिए हुबली पहुंचे. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनके सहयोगियों ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी मेगा इवेंट में विशाल सभा को संबोधित करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

10 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

24 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

48 minutes ago