देश

Deoria: शर्मसार हुई इंसानियत, पानी मांगने पर PRD जवानों ने दिव्यांग को पीटा, शिवपाल ने साधा निशाना

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पानी मांगने पर पीआरडी जवान द्वारा दिव्यांग को पीटने के मामला सामने आया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए सपा नेता शिवापाल सिंह यादव ने लिखा है कि प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात चौराहे पर तैनात पीआरडी जवानों ने एक दिव्यांग की सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी, क्योंकि उसने पानी मांग लिया था, वह बेहद प्यासा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले को संज्ञान में लेकर दोनों पीआरडी जवानों को हटाने के साथ ही रुद्रपुर कोतवाली में दोनों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है. उधर सीडीओ ने प्रकरण की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है.

ये भी पढ़ें- अंजू के पाकिस्तान जाने के पीछे है अंतरराष्ट्रीय साजिश ? एमपी के गृह मंत्री बोले- पुलिस करेगी साजिश के हर…

जानें क्या है मामला

रुद्रपुर कोतवाली के मरकड़ी निवासी सचिन सिंह दिव्यांग हैं और वह शनिवार की रात उपनगर के भभौली बाइपास स्थित एक ढाबा से भोजन करने के बाद अपनी मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल से घर जा रहे थे. वह आदर्श चौराहे पर पहुंचे थे कि पीआरडी जवान अभिषेक सिंह व राजेंद्र मणि मिल गए. इस दौरान सचिन को प्यास लगी थी और उन्होंने पीआरडी जवानों से पीने के लिए पानी मांग लिया. इतना सुनते ही पीआरडी जवान अपनी बाइक को रोककर दिव्यांग सचिन की पीटने लगे. जब सचिन खुद को छुड़ाकर किसी तरह आगे बढ़ने लगे तो आरोपित जवानों ने दौड़ाकर उनको पकड़ लिया और फिर से पीटने लगे. इस पर सचिन ने पीटने का कारण पूछा तो आरोपितों ने उनकी मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल धकेल दी.

पीड़ित सचिन की तहरीर पर रुद्रपुर पुलिस ने आरोपित पीआरडी जवान अभिषेक सिंह व राजेंद्र मणि के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं इस घटना के बाद दिव्यांगों की संस्थाओं ने मिलकर रुद्रपुर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया है और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है.

शख्स ने घटना का बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि आदर्श चौराहे के समीप स्थित घर में रात को कोई अपनी छत पर टहल रहा था कि अचानक पीआरडी जवानों द्वारा दिव्यांग की पीटते हुए देखा. इस पर उसने घटना का पूरा वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसी के बाद ये मामला जिला प्रशासन की संज्ञान में आया.

जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

दिव्यांग सचिन सिंह को मारने-पीटने की घटना को लेकर जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है. सीडीओ रवींद्र कुमार ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्णकांत राय, तहसीलदार रुद्रपुर कर्ण सिंह व सहायक निबंधक सहकारिता अजय कुमार शामिल हैं. जांच के बाद ही मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस सम्बंध में सीडीओ रवींद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपी पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है और इस पूरी घटना के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जिलाधिकारी कर चुके हैं सम्मानित

बता दें कि सचिन मुंबई में हुए एक ट्रेन हादसे में अपने दोनों पैर खो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी वह हार नहीं माने और जिंदगी की लड़ाई अकेले लड़ते हुए अपनी जीविका चलाने के लिए मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल से ही मोबाइल सिम कार्ड व अन्य सामान की होम डिलीवरी का कार्य करने लगे. वह अन्य दिव्यांगजनों के लिए एक मिसाल बने हैं. इसी को देखते हुए जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने इस कार्य के लिए उन्हें 23 जुलाई को सम्मानित किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago