सांकेतिक तस्वीर
Delhi: फरवरी के महीने में लोग प्यार के रंग में सराबोर नजर आते हैं. इस महीने पड़ने वाला वैलेंटाइन डे हर प्रेमी जोड़े के लिए सबसे खास होता है. लोग इस दिन एक-दूसरे से अपने प्रेम का इजहार करते हैं. आज वैलेंटाइन डे के खास मौके पर एक ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही है, जिससे पता चलता है कि प्रेम किसी परीक्षा का मोहताज नहीं होता.
आज के दिन प्रेम दिखाने और प्रेम जताने के कई रंग देखने को मिलते हैं. वहीं इससे अलग हटकर एक पति ने अपनी पत्नी की जान की सलामती के लिए अपनी किडनी ही दे दी है.
प्रेम का यह अटूट मिसाल पेश करने वाले पति का नाम है रामकुमार थापा. अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए छण भर भी बिना सोचे उन्होंने अपनी पत्नी के लिए यह फैसला ले लिया. वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर दिल्ली के एक अस्पताल में पति पत्नी के बीच का यह प्यार सुर्खियों में है. किडनी प्रत्यारोपण वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर दिल्ली के सनर इंटरनेशनल अस्पताल में सोमवार के दिन हुआ. 48 वर्षीय नामती सारा ढोंगा को उनके पति की किडनी का सफलता पूर्वक प्रत्यारोपण किया गया.
दो साल से दवाओं के भरोसे नामती सारा ढोंगा
रामकुमार थापा की पत्नी को 2 साल पहले एक सड़क दुर्घटना मे गंभीर चोटें आई थी. घटना के बाद लंबे समय तक उन्हें दवाइयों के सहारे रहना पड़ा. अधिक दवाओं के सेवन के कारण उनके शरीर में खुजली के साथ सूजन भी आने लगी थी. इस तरह की समस्या आने रप अस्पताल में उनकी जांच की गई जिसमें यह पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है. इसके बाद तो उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता चला गया.
डायलिसिस पर थीं सारा ढोंगा
शुरुआत में डॉक्टरों ने उन्हें डायलिसिस की सलाह दी. पिछले 2 सालों से वह डायलिसिस पर थीं. बावजूद इसके उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट होते जा रही थी. वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर उनके पति की दी किडनी प्रत्यारोपित की गई.
इसे भी पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी रवींद्र सिंह हुए निलंबित
पति ने जताया चिकित्सकों पर भरोसा
इसे लेकर रामकुमार थापा ने कहा कि हमें भगवान और डॉक्टर पर पूरा भरोसा है. अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि किडनी प्रत्यारोपण के ज्यादातर मामलों में महिलाएं आगे रहती हैं, लेकिन अब पुरुष भी इसमें आगे आ रहे हैं, यह अच्छी बात है.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…