Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IPL 2023: हैदराबाद में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाने के आरोप में 12 सट्टेबाज गिरफ्तार, 50 लाख कैश बरामद

IPL 2023: पुलिस ने सट्टेबाजों के कब्जे से 50 लाख रुपये की नकदी, सट्टे के बोर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, टीवी और चार पहिया वाहन जब्त किए हैं.

Age fraud Case

प्रतीकात्मक तस्वीर

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier league) मैचों के दौरान कथित तौर पर ‘ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा’ लगाने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साइबराबाद पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. साइबराबाद पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पेट बशीराबाद पुलिस थाने की सीमा के तहत दो स्थानों पर ‘ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी’ के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने 19 अप्रैल को 12 सट्टेबाजों को पकड़ा.

50 लाख कैश बरामद

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी में लिप्त थे. पुलिस ने सट्टेबाजों के कब्जे से 50 लाख रुपये की नकदी, सट्टे के बोर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, टीवी और चार पहिया वाहन जब्त किए हैं. पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि पांच मुख्य सट्टेबाज फरार हैं. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

एक दिन पहले ही आईपीएल में सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए उत्तर प्रदेश की जौनपुर पुलिस ने अशोक टॉकीज के मैदान में सट्टेबाज गिरोह के सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सट्टेबाजों के कब्जे से रजिस्टर, पर्ची, 11 मोबाइल, नकद व दो लग्जरी वाहन बरामद किए. बताया जा रहा है कि इस सट्टाबाजी गिरोह के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं. पुलिस सटोरियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: “शौहर को मार दिया, देवर को मार दिया, अब तो रहम करो”- अतीक की पत्नी शाइस्ता के बचाव में सपा नेता ने किया ट्वीट, लोगों ने किया ट्रोल

जौनपुर में भी सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत के बाद से पुलिस लगातार एक्टिव है और सट्टेबाजी के गिरोह को दबोचने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. जौनपुर पुलिस को इसी तरह की सट्टेबाजी की सूचना उनके मुखबिर द्वारा मिली थी जिसके बाद पुलिस ने सट्टेबाजों को पकड़ने का अभियान चलाया. अशोक टॉकीज के मैदान में सट्टेबाजी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से मोबाइल, रजिस्टर, 19 सट्टा पर्ची, 39 हजार 950 रुपये, दो लग्जरी एमजी हेक्टर गाड़ी के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital