PM मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान देशभर के चुनिंदा संस्थानों में 100 नई 5G लैब का उद्घाटन किया. वहीं पीएम मोदी ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि “आने वाला समय बहुत ही अलग होने जा रहा है. खुशी की बात है कि हमारी युवा पीढ़ी देश के भविष्य का नेतृत्व कर रही है. हमारे टेक रिवॉल्यूशन का नेतृत्व कर रही है.” इस दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज भी मौजूद रहे.
दूरसंचार और अन्य क्षेत्रों पर फोकस
बता दें कि तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रदर्शनी में 6जी, 5जी नेटवर्क सुधार, दूरसंचार और अन्य क्षेत्रों पर फोकस रहेगा. प्रदर्शनी में पीएम मोदी ने रिलायंस जियो कॉर्नर का भी दौरा किया. दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी इस दौरान पीएम को नई तकनीक की जानकारी देते हुए नजर आए. इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पिछले वर्ष हम यहां 5जी रोलआउट के लिए इकट्ठा हुए थे, पूरी दुनिया भारत को हैरत भरी नजरों से देख रही थी. हमने दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट किया और हर भारतीय तक 5जी पहुंचाने का काम शुरू किया. हम रोलआउट स्टेज से रीचआउट स्टेज तक पहुंचे.”
6G में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि “हमारे यहां 2G के समय क्या हुआ था, शायद नई पीढ़ी को नहीं पता होगा. हमारे कालखंड में 4G का विस्तार हुआ लेकिन एक दाग भी नहीं लगा है. मुझे विश्वास है कि 6G में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा.” सेमीकंडक्टर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर मिशन सिर्फ अपनी घरेलू जरूरत ही नहीं, दुनिया की जरूरत पूरी करने के विजन पर आगे बढ़ रहा है.”
मिलेगी नई तकनीक पर जानकारी
बता दें कि प्रदर्शनी में एआई एप्लीकेशन, एज कंप्यूटिंग, इंडस्ट्री 4.0 और इंडिया स्टैक को लेकर भी नई जानकारी मिलेगी. आईएमसी 2023 में ब्रॉडकास्ट, मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, जैसे संबंधित टेक्नोलॉजी डोमेन के विस्तार को शोकेस किया जा रहा है. वहीं सेमीकंडक्टर उद्योग, ग्रीन टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा आदि से संबंधित मुद्दों पर भी यहां चर्चा की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: फिलिस्तीन के समर्थन वाली रैली में शशि थरूर का आया रिएक्शन, हमास को लेकर कह दी बड़ी बात
22 देशों के प्रतिभागी इवेंट में ले रहे हैं भाग
इस इवेंट में Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने नए 5G उपयोग के मामलों का प्रदर्शन करेंगी. 22 देशों के एक लाख से अधि प्रतिभागी इस इवेंट में भाग ले रहे. जिनमें 5000 CEO स्तर के प्रतिनिधि और 400 स्टार्टअप, 230 एक्सहिबिटर्स और अन्य हितधारक शामिल होंगे.
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…