Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

फिलिस्तीन के समर्थन वाली रैली में शशि थरूर का आया रिएक्शन, हमास को लेकर कह दी बड़ी बात

Musliam League Rally: हमास को लेकर भारत में भी काफी ज्यादा सियासत होती रही है. बीजेपी हमास को लेकर लगातार कांग्रेस पर निशाना साधती रही हैं. वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने इस एकजुटता का संदेश देने वाली रैली बताया है. 

Sashi Tharur

शशि थरूर (फोटो फाइल)

Israel-Palestine War: इजरायल-फिलिस्तीन की जंग को लेकर अब पूरी दुनिया दो भागों में बंटती हुई जा रही है. वहीं भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर फिलिस्तीन के समर्थन में तो कुछ जगहों पर इजरायल के समर्थन ने रैली निकाली जा रही है.  वहीं हमास को लेकर काफी ज्यादा बातें हो रही हैं. इस बीच बीते दिन गुरुवार को भी केरल में एक रैली निकाली गई. कोझिकोड में निकाली गई इस रैली में कांग्रेस नेता शशि थरूर में शामिल हुए. यह फिलिस्तान के समर्थन में निकाली गई थी, लेकिन कांग्रेस सांसद ने इस रैली में एक हमास को आंतकवादी बता दिया.

वहीं हमास को लेकर भारत में भी काफी ज्यादा सियासत होती रही है. बीजेपी हमास को लेकर लगातार कांग्रेस पर निशाना साधती रही हैं. वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने इस एकजुटता का संदेश देने वाली रैली बताया है.

‘फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने वाली सबसे बड़ी रैली’

यह रैली कोझिकोड में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की तरफ से निकाली गई थी. यह रैली फिलिस्तान को सपोर्ट के लिए निकाली गई थी. इस मौके पर कांग्रेस ने शशि थरूर ने कहा कि, ” यह भारत और शायद दुनिया में फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने वाली सबसे बड़ी रैलियों में से एक है. इसका आयोजन मुस्लिम लीग कर रही है. मेरा मानना है कि मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. मुझे नहीं लगता कि यह कोई मुस्लिम मुद्दा है. यह मानवीय मुद्दा है. बम धर्म देखकर नहीं गिरते. वहां एक से दो फीसदी ईसाई आबादी भी है. युद्ध में धर्म नहीं देखा जाता.”

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय चौकियों को बनाया निशाना, BSF ने की जवाबी कार्रवाई

शशि थरूर ने आगे कहा कि हमने पिछले 20 दिनों में सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी देखी है. उन्होंने आगे कि किसी भी तरह से युद्ध में नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहराया जा सकता. थरूर ने गांधी की एक बात का उदाहरण देते हुए कहा- आंख के बदले आंख, सारी दुनिया को अंधा बना देगी. भारत हमेशा शांति के लिए खड़ा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital