लाइफस्टाइल

Diwali 2023: दिवाली में दिखना चाहती हैं सबसे बेस्ट? ट्राई करें ये इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स

Diwali 2023: दिवाली वह समय है जब हम बाजारों के चक्कर लगा रहे होते हैं. आमतौर पर, लड़कियां ट्रेडिशनल ऑउटफिट जैसे साड़ी और लहंगे का सिलेक्शन करती हैं, इस बार, क्यों न आउटफिट्स को एक ट्विस्ट दिया जाए. आजकल ये ऑउटफिट काफी ट्रेंड में है. यदि आप अपने लुक में बहुत अधिक खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो बस अपने वॉर्डरोब से कुछ कपड़ों को लेकर रीयूज करें. उदाहरण के लिए, आप भारी कढ़ाई वाली एक खूबसूरत साड़ी को गाउन में बदल सकती हैं. उसके लिए आप यहां ट्रेंडिंग ऑउटफिट ट्राई कर सकते हैं.

फ्लोर-लेंथ गाउन

इस साल दिवाली के लिए हल्के रंग या पेस्टल गाउन का चुनाव करें. आप इसे दिवाली पार्टी या गेट-टुगेदर के लिए पहन सकते हैं.

लॉन्ग स्कर्ट

आप इसे क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं. यह लुक आपके एथनिक पहनावे में एक मॉडर्न टच जोड़ देगा. लुक को और ड्रामेटिक बनाने के लिए एक अच्छा झिलमिलाता दुपट्टा ड्रेप करें. अगर आप क्रॉप टॉप के साथ कंफर्टेबल नहीं हैं, तो आप शॉर्ट कुर्ती या लाउंज टी भी पहन सकती हैं.

शर्ट के साथ लहंगा

फेस्टिव सीजन में लहंगे हमेशा ट्रेंड में रहते हैं और इससे भी ज्यादा हैवी मिरर वर्क ऐसे आउटफिट्स को और भी खूबसूरत बना देगा. आप इसको एक सादे, ठोस रंग की और पूरी बाजू की शर्ट के साथ पेयर करें. इसके साथ आप एक्सेसरीज़ पहन सकते हैं.

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट

इंडो-वेस्टर्न गाउन लड़कियों पर बहुत अच्छा लगता है. इस फेस्टिव सीजन में लड़कियों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. दिवाली के लिए सबसे अच्छा लुक देने के लिए बस कुछ शानदार एक्सेसरीज़ जोड़ें.

ऑल टाइम ट्रेंडी अनारकली सूट

इस बार दिवाली पर यदि आप अपना लुक हल्का रखना चाहते हैं, तो भारी अनारकली सूट के बजाय, आप हल्के और सिंपल सूट का ऑप्शन चुन सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago