बीआरएस MLC के. कविता (फोटो- ANI)
Delhi Liquor Case: आबकारी नीति मामले में ED के समन पर BRS पार्टी MLC के. कविता ने कहा कि “हमने 2 मार्च को पोस्टर रिलीज किया था कि हम महिला आरक्षण बिल को पारित करने की मांग को लेकर 10 मार्च को दिल्ली में भूख हड़ताल करेंगे.
के. कविता ने आगे कहा कि “कल दिन भर हम धरना देने वाले थे लेकिन इससे पहले ही मुझे प्रवर्तन निदेशालय (ED) का नोटिस आया जिसमें 9 मार्च को मुझे बुलाया गया. हमने ED से 11 मार्च का समय मांगा यानी धरने के बाद का दिन.” उन्होंने कहा कि “हम प्रवर्तन निदेशालय का सामना करेंगे, हमने कुछ भी गलत नहीं किया है.”
BRS पार्टी MLC के. कविता ने कहा कि “हम ED के साथ हैं उनका समर्थन करते हैं. हम अगर तेलंगाना को देखें तो पिछले जून महीने से केंद्र सरकार लगातार एजेंसियों को तेलंगाना भेज रही थी, वह इसलिए क्योंकि वहां चुनाव थे. इनकी यही आदत है जहां भी चुनाव है वहां मोदी से पहले ED पहुंच जाती है.”
ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया से फिर पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंची ईडी की टीम
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने कहा कि “मैं केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने के लिए सोनिया जी को सलाम करती हूं. मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने का अनुरोध करती हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
DK Shivakumar MLAs two marriages statement: कर्नाटक में विधायकों की दो शादियों वाले बयान पर…
Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: चीन के पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द अमेरिका के…
Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…
Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो…
Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से…
वाशिंगटन में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में व्यापारिक युद्धविराम दो महीने के…