होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- Delhi Capitals (@DelhiCapitals) /Twitter
MI vs DC Dream11 Prediction: महिला प्रीमियर लीग 2023 के 7वें मैच में मुंबई इंडियंस दिल्ली के खिलाफ भिड़ेगी. यह मैच मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स में होने वाला है और गुरुवार 9 मार्च को शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मुंबई इंडियंस ने दो मैच खेले हैं और दो जीत से उसके 4 अंक हो गए हैं. जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी दो मैच खेले हैं और दो जीत से उसके 4 अंक हो गए हैं. दोनों टीमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस टेबल टॉपर हैं. बात अगर दोनों टीमों की ताकत की करे तो मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर्स से अपनी टीम तैयारी की और सभी शानदार फॉर्म में है. तो वहीं दिल्ली के पास खतरनाक ओपनिंग कॉम्बिनेशन है.
इस खबर में हम पिच रिपोर्ट, पॉसिबल प्लेइंग-11 और ड्रीम-11 टीम के बारे में जानेंगे…
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…
DC: मेग लेनिंग (C), शेफाली वर्मा, मारियन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (WK), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नोरिस
MI: हरमनप्रीत कौर (C), यस्तिका भाटिया (WK), हेली मैथ्यूज, नैटली सीवर ब्रंट, अमीलिया केर, हुमायरा काजी, पूजा वस्त्राकर, इजाबेल वॉन्ग, अमनजोत कौर, जींतिमनी कलिता और साइका इशाक।
पिच रिपोर्ट: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है. यहां रन बनाना आसान है, ऐसे में गेंदबाजों के लिए यहां मुश्किल होगी. मुंबई और दिल्ली दोनों टीमें यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 200+ का स्कोर खड़ा कर चुकी हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग कर बोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाने पर फोकस करना चाहेगी.
मुंबई इंडियंस- दिल्ली कैपिटल्स की बेस्ट ड्रीम-11
-कप्तान: नेट साइवर-ब्रंट
-उपकप्तान: सायका इशाक
-विकेटकीपर: यस्तिका भाटिया, तान्या भाटिया
-बल्लेबाज: मेग लैनिंग, ऐलिस कैप्सी, हरमनप्रीत कौर
-ऑलराउंडर: नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, शेफाली वर्मा
-गेंदबाज: जेस जोनासेन, सायका इशाक, तारा नॉरिस
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…