वीडियो ग्रैब
Viral Video: हाइवे पर लहरा-लहरा के कार चलाने व स्टंट करने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. रील बनाने वाले युवाओं पर इस कदर इसका भूत सवार है कि वो न तो खुद की जिंदगी की परवाह कर रहे हैं और न ही दूसरों की. ताजा मामला मेरठ दिल्ली हाइवे से सामने आया है. यहां एक कार वाला स्टंट कर रहा था, कि तभी किसी ने पीछे से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर कार सवार की तलाश में जुट गई है.
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार सवार हाइवे पर स्टंट कर रहा है. उसने चलती कार की खिड़की से अपना आधा शरीर बाहर निकाल रखा है और मोबाइल से रील बना रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हाइवे पर कार को इस कदर लहरा-लहरा कर चलाया जा रहा है कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी. अगर पीछे से आ रही गाड़ियों के चालक खुद को बचाकर गाड़ी नहीं चलाते तो निश्चित ही स्टंट कर रही कार से कई लोग घायल हो जाते. इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद मेरठ पुलिस स्टंट करने वाली कार के सवारों की तलाश कर रही है.
पढ़ें इसे भी- Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में नशेबाजी के बाद जमकर हुई फायरिंग से दहला इलाका, मचा हड़कम्प
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने ट्विट करते हुए यूपी पुलिस और नोएडा पुलिस को टैग किया है और लिखा है कि, “मेरठ हाइवे परतापुर बाईपास टोल प्लाजा के समीप ये लोग कार मे स्टंट कर रहे हैं , अपने साथ दूसरे लोगों की जान जोखिम मे डाल रहे हैं… कल का नशा अभी उतरा नही है शायद…यूपी पुलिस से अनुरोध है कि इनकी अच्छे से खातिरदारी की जाए.” ये वीडियो गुरुवार सुबह 7.15 का बताया जा रहा है. फिलहाल ये कार किसकी है और कौन लोग इसे चला रहे थे. कार में कितने लोग बैठे थे, सहित तमाम जानकारियां अभी सामने नहीं आ सकी है.
-भारत एक्सप्रेस
Lohargal Surya Kund Pitru Paksha Pind Daan: राजस्थान के लोहार्गल स्थित सूर्यकुंड में पितृपक्ष पर…
DK Shivakumar MLAs two marriages statement: कर्नाटक में विधायकों की दो शादियों वाले बयान पर…
Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: चीन के पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द अमेरिका के…
Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…
Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो…
Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से…