देश

IAS Sujata Saunik: अब ये अफसर बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम के चीफ एडवाइजर हैं इनके पति

Sujata Saunik IAS Maharashtra: महाराष्ट्र को मुख्य सचिव के रूप में पहली महिला आईएएस अधिकारी मिलने वाली है. वह राज्य के मुख्य सचिव डॉ. नितिन करीर की जगह लेंगी.

पिछले शुक्रवार को अपने वार्षिक बजट में महिला-केंद्रित प्रस्तावों की घोषणा करने वाली महायुति सरकार 1987 बैच की आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक को मुख्य सचिव नियुक्त करेगी, क्योंकि वर्तमान मुख्य सचिव नितिन करीर रविवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

अगले साल जून में सेवानिवृत्त होंगी सौनिक

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाला राज्य सामान्य प्रशासन विभाग औपचारिक आदेश जारी करेगा ताकि, वह शाम 5 बजे के बाद निवर्तमान मुख्य सचिव नितिन करीर से कार्यभार ले सकें. सुजाता सौनिक अगले साल जून में सेवानिवृत्त होंगी.

सुजाता सौनिक के अलावा राजस्व विभाग से अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमारी (1987 बैच) और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव इकबाल चहल (1989 बैच) मुख्य सचिव पद के लिए दो अन्य प्रमुख दावेदार थे.

चौथी महिला नीति के कार्यान्वयन की शुरुआत

सरकारी सूत्रों ने बताया कि- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुजाता सौनिक को मुख्य सचिव के रूप में चुनने में सर्वसम्मति दिखाई. सरकार आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महिला मतदाताओं को एक मजबूत संकेत भेजना चाहती थी. इसके अलावा उनका चयन ऐसे समय में हुआ है जब सरकार ने हाल ही में चौथी महिला नीति के कार्यान्वयन की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण और विकास करना है.

सख्त और बेबाक अधिकारी के रूप में जानी जाने वाली सुजाता सौनिक वर्तमान में राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रही हैं. हाल ही में उन्हें कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा सचिव रैंक पर पदोन्नत किया गया था. उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग में भी अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्य किया है। साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य सहित कुछ अन्य विभागों में भी काम किया है.

शासन और नीति का तीन दशकों का अनुभव

सुजाता सौनिक के पास स्वास्थ्य सेवा, वित्त, शिक्षा, आपदा प्रबंधन एवं जिला, राज्य और संघीय स्तर पर शांति स्थापना और भारतीय प्रशासनिक सेवा और संयुक्त राष्ट्र के हिस्से के रूप में अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सार्वजनिक नीति और शासन का तीन दशकों का अनुभव है.

फोटो— सुजाता सौनिक, सरकार ने इनके पति मनोज सौनिक को अप्रैल-दिसंबर 2023 तक सीएस नियुक्त किया था. वर्तमान में मनोज सौनिक मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार हैं.

मनोज सौनिक के सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने दूसरी बार इस पद के लिए सुजाता सौनिक पर विचार नहीं किया और 1988 बैच के उनके जूनियर नितिन करीर को मुख्य सचिव के पद पर चुन लिया. पिछले साल 31 दिसंबर को नियुक्त किए गए करीर को इस साल मार्च में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था.

यह भी पढ़िए: उपेंद्र द्विवेदी बने भारत के 30वें थलसेनाध्यक्ष, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर की इन्‍हें गहरी समझ, करियर पर डालिए नजर

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नवंबर में लॉन्च होंगे Motorola, Vivo, OnePlus और Xiaomi के धांसू फोन, 200MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले मिलेंगे ऑप्शन

November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…

12 minutes ago

दीवाली पर राहत या आफत? सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को दी अनुमति, जानें नियम और शर्तें

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…

16 minutes ago

मोकामा के ‘छोट सरकार’ की विधायकी पर मंडराया काला साया! 7 दिन का अल्टीमेटम, क्या खत्म होगा अनंत सिंह का राज?

Bihar Politics: पार्टी विरोधी गतिविधियों और एमएलसी चुनाव में बागी तेवर दिखाने के मामले में…

17 minutes ago

जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने कॉलेजियम सुधार याचिका से खुद को अलग किया, अब आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम व्यवस्था में सुधार…

35 minutes ago

प्रीति अदाणी ने की पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व की तारीफ, बताया कैसे बदला काशी का स्वरूप?

Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…

43 minutes ago

7 KM तक कंधे पर बेटी को लेकर चली मां, एंबुलेंस भी नहीं पहुंची गांव

Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…

49 minutes ago