Bharat Express DD Free Dish

बड़ी खबर: प्रियंका गांधी करने जा रहीं ‘पॉलिटिकल डेब्यू’, कांग्रेस ने वायनाड सीट से बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर मुहर लगाई है. प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी.

Priyanka Gandhi Vadra

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

कांग्रेस ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर मुहर लगाई है. प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी.

विधानसभा चुनाव की तारीखों ऐलान

बता दें कि मंगलवार (15 अक्टूबर) को चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. इस दौरान वायनाड और नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा की.

गौरतलब है कि केरल की वायनाड सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी, हालांकि राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था, यहां भी उन्हें जीत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read