झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दावा किया है कि राज्य में अगर बैलेट पेपर के जरिए चुनाव होते को इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार 81 में से कम से कम 75 सीटों पर जीत दर्ज करते. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से इस आशय का पोस्ट किया है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस पोस्ट को अपने हैंडल पर साझा किया है. इस पोस्ट में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है, “झारखंड में भाजपा के 11 साल के तानाशाही शासन के खिलाफ झारखंडियों में काफी आक्रोश है, जिसका अंदाजा भाजपा नहीं लगा पा रही है. अगर उन्हें झारखंड में अब वापसी की सोचनी भी है तो जल्द से जल्द हम झारखंडियों का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ वापस करे.”
झारखंड में संपन्न हुए चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झामुमो-कांग्रेस-राजद और सीपीआई एमएल गठबंधन को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई है. झामुमो ने 34, कांग्रेस ने 26, राजद ने 4 और सीपीआई एमएल ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. राज्य के 24 वर्षों के इतिहास में अब तक किसी गठबंधन को इतनी सीटें नहीं मिली थी.
ये भी पढ़ें- BJP MP निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर दर्ज FIR निरस्त करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची झारखंड सरकार
प्रचार अभियान के दौरान हेमंत सोरेन और झामुमो के अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया था. पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और कहा था कि हरियाणा के चुनाव में कई ईवीएम यूनिटों का 99 प्रतिशत चार्ज पाया जाना, इस संदेह को पुख्ता करता है कि ईवीएम के जरिए गड़बडी होती रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले ईवीएम की विश्वसनीयता को पूरी तरह संदिग्ध बताते हुए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा था कि इस मांग को लेकर राहुल गांधी पूरे देश में ‘बैलेट पेपर यात्रा’ निकालेंगे. अब कांग्रेस की इस मांग से झामुमो ने भी सुर में सुर मिला दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…
झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…