मुकेश अंबानी ने किए भगवान बद्रीनाथ के दर्शन
जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी आज उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम पहुंचे.उन्होंने वहां भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और उनकी परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की.इसके साथ ही उन्हें मंदिर के लिए 5 करोड़ का दान भी दिया. इससे पहले बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समित्ति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया. इसके बाद मुकेश अंबानी ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए
इस दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी ने गीता पाठ पूजा में भाग लिया. और इसके बाद बदरीनाथ धाम में अपने गेस्ट हाउस कोकिला निवास में आराम करने के बाद हेली से वापस लौटे. भगवान बद्रीविशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है. इसलिए हर साल वह भगवान बद्री विशाल के दर्शन करना नहीं भूलते हैं.
मुकेश अंबानी अपने सहयोगियों के साथ आज सुबह करीब 7 बजे अपने विशेष विमान से देहरादून के जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वह एयरपोर्ट से सुबह आठ बजे विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा अर्चना की.
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…