देश

IIT Kanpur से रिलायंस लाइफ साइंसेज को मिला जीन थेरेपी टेक्नोलॉजी लाइसेंस

IIT Kanpur: रिलायंस लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) से जीन थेरेपी पद्धति के लिए लाइसेंस मिला है जिसमें कई तरह की आंखों की बीमारियों का इलाज करने की क्षमता है.

कई वंशानुगत रोग हैं दोषपूर्ण जीन के कारण होता है. ‘जीन थेरेपी’ जीन को बदलने का एक तरीका है जिससे ऐसे विकारों के इलाज के लिए जीन के एक्टिव वर्जन से इसे बदला जाता है. यह पहली बार है जब जीन थेरेपी से संबंधित तकनीक शैक्षणिक संस्थान से विकसित और स्थानांतरित की गई है और भारत में एक कंपनी को दी गई है. रिलायंस लाइफ साइंसेज आईआईटी कानपुर से जीन थेरेपी तकनीक को एक देशी उत्पाद के रूप में विकसित करेगा.

आईआईटी कानपुर और रिलायंस लाइफ साइंसेज के बीच प्रौद्योगिकी लाइसेंसिंग समझौते पर औपचारिक रूप से आज एक समारोह के दौरान हस्ताक्षर किए गए. इस मौके पर प्रो अभय करंदीकर (निदेशक, आईआईटी कानपुर), और के.वी. सुब्रमण्यम (लाइसेंसधारी और रिलायंस लाइफ साइंसेज के अध्यक्ष) मौजूद रहे.

इसके अतिरिक्त इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में प्रो. अंकुश शर्मा (पीआईसी, इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन), प्रो अमिताभ बंद्योपाध्याय (हेड, बीएसबीई विभाग), आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर जयधरन गिरिधर राव (बीएसबीई विभाग), डॉ वेंकट रमना (सीएसओ) और प्रवीण शर्मा (महाप्रबंधक), रिलायंस लाइफ साइंसेज भी मौजूद रहे.

आईआईटी कानपुर के बायोलॉजिकल साइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग के जयंधरन गिरिधर राव और शुभम मौर्या ने एक जीव के जीन में बदलाव करके आनुवंशिक बीमारी का इलाज करने के लिए पेटेंट तकनीक विकसित की है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी पुलिस के जवानों को योगी सरकार की बड़ी राहत, सिपाही से दरोगा बने पुलिसकर्मियों का माफ होगा 8 लाख का बॉन्ड

UP Police Constable: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के 2025 बैच के उन उपनिरीक्षकों…

8 minutes ago

अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तीखा हमला, बोले- सत्ता में आए तो मंदिर में भी नमाज पढ़वा देंगे

Akhilesh Yadav Ayodhya Controversy: यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के…

1 hour ago

‘बाबरी मस्जिद टूटते देख छलके थे आंसू’, सोनिया गांधी के खुलासे पर गरमाई सियासत, क्या बोली भाजपा ?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'Belonging: A Journey of Love'…

3 hours ago