Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

national testing agency

दिल्ली में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक छात्रा की पहचान रेणु के तौर पर हुई है, जो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक को हटाने और प्रदीप कुमार खरोका को नया महानिदेशक नियुक्त करने के सरकार के कदम की सराहना की.

बीते 4 जून को NEET-UG का रिजल्ट सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक और अंक देने में अनियमितता के आरोप लग रहे हैं.

5 मई को 571 शहरों में आयोजित NEET-UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा में करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. बीते 4 जून को जारी रिजल्ट के बाद कई राज्यों में इसके खिलाफ याचिका दाखिल की गई हैं.

श्रेयंसी ठाकुर नामक 17 वर्षीय छात्रा द्वारा दायर याचिका में तर्क दिया गया है कि एनटीए का अनुग्रह अंक देने का निर्णय मनमाना है और इससे हजारों छात्र प्रभावित हो रहे हैं।