देश

Ayodhya: बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में संतों ने अयोध्या से भरी हुंकार, पॉक्सो एक्ट में बदलाव की उठाई मांग

सुभाष सिंह

Ayodhya: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के समर्थन में अयोध्या से संतों ने हुंकार भरी है. साथ ही उन्होंने पॉक्सो एक्ट में बदलाव की मांग रखी है. अयोध्या (Ayodhya) के वैदेही भवन में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने 5 जून को होने वाली जनचेतना रैली को लेकर प्रेसवार्ता की. संतों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पॉस्को एक्ट के अंतर्गत जो धाराएं हैं, उनका दुरुपयोग किया जा रहा है. सरकार को इसमें बदलाव करना चाहिए.

पत्रकारों से बात करते हुए जहां एक ओर संतों ने पॉक्सो एक्ट में बदलाव की मांग रखी तो वहीं दूसरी ओर ये भी कहा कि इसमें जो भी धाराएं हैं, उसका दुरुपयोग किया जा रहा है. साथ ये भी कहा कि अगर बृज भूषण शरण सिंह दोषी हैं, तो उन्हें फांसी हो, लेकिन अगर नहीं दोषी हैं तो आरोप लगाने वाले को सजा मिले. संतों ने लाखों महंतों के हस्ताक्षर द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजे जाने की बात भी कही है, ताकि एक्ट में बदलाव किया जा सके.

ये भी पढ़ें- Wrester Protest: नये संसद की ओर बढ़ रहे थे पहलवान, पुलिस ने हिरासत में लिया, विनेश फोगाट बोलीं- “आरोपी को पनाह दे रही सरकार”

बता दें कि इस मौके पर करीब 100 से अधिक संत महंतों की अगुवाई में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने जनचेतना के लिए बड़े संत समागम का ऐलान किया है. साथ ही हर दिन पॉक्सो अधिनियम व धरना प्रदर्शन कर तमाम निर्दोषों को सजा दिलवाने जैसे षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कानून में संशोधन किए जाने की मांग रखी और कहा कि ये महारैली इसी को लेकर की जा रही है. मालूम हो कि आगामी 5 जून को दुनिया भर के लाखों संतो को अयोध्या में आमंत्रित किया गया है.

बता दें कि कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त महिला व पुरुष पहलवानों ने 23 अप्रैल को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू किया था और उनके ऊपर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इसी मामले में बीजेपी सांसद पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और अब एक्ट में बदलाव की मांग होने के बाद पहलवानों में आक्रोश व्याप्त हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संविधान से लेकर संगीत तक… कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF बुक प्राइज़ 2026 के लिए 5 बेहतरीन किताबें शॉर्टलिस्ट

न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…

7 minutes ago

छोटे शहरों के किशोर बदल सकते हैं भारत की Deep-Tech की तस्वीर, ₹1 लाख करोड़ की योजना से बढ़ेंगी नई संभावनाएं

भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…

17 minutes ago

नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक से बन रही ग्रीन ब्रिक्स, Gen-Z के युवा उद्यमियों ने खोजा कचरे से कमाई का नया रास्ता

युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…

25 minutes ago

‘कहां है रे गुंजन…’ MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक

Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…

27 minutes ago

सियाचिन की बर्फ से थार के रेगिस्तान तक: कैसे बदल रही हैं भारत की सीमावर्ती गांवों की तस्वीर, युवाओं को मिल रही नई पहचान

सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…

27 minutes ago

चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने कसा तंज- ‘कहां हई रे गुंजन, ले जो मिठइया’, जानिए अनंत सिंह ने क्या दिया जवाब?

Bihar mlc election results: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद…

35 minutes ago