नेता जी की 13वीं के नाम पर चंदा वसूली
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 13वीं के नाम पर चंदा वसूले जाने का हैरानी भरा मामला सामने आया है. मामला जौनपुर का है जहां दिवंगत नेता जी के नाम पर कुछ लोग चंदा वसूली का काम कर रहे थे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब चंदे की रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल रसीद में बकायदा कार्यक्रम के आयोजकों का भी नाम लिखा हुआ है.
रसीद में सभी मड़ियाहूं वासियों को कार्यक्रम का आयोजक बताया गया. बताया जा रहा है कि नेता जी की तेरहवीं के नाम पर एक व्यक्ति ने 5 हजार रुपये चंदा के तौर पर दिए और इन आयोजकों ने उस व्यक्ति को इसकी रशीद भी दी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
दिवंगत मुलायम सिंह यादव की 13वीं का कार्यक्रम आयोजकों ने 22 अक्टूबर को रखा था. सोशल मीडिया पर जो रसीद वायरल हो रही है उसपर लिखा है कि, जौनपुर के मडियाहूं के पाली बिजौरा गांव में दिवंगत मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं का कार्यक्रम 22 अक्टूबर आयोजित होना है. जबकि सैफई की परंपरा के मुताबिक मुलायम सिंह की तेरहवीं नहीं की गयी. जबकि ये लोग इसी के नाम पर लोगो से चंदा इकट्ठा कर रहे थे.हालांकि जब मामले का खुलासा हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तुरंत एक्शन में आ गए और तेरवहीं के कार्यक्रम को रद्द करने की बात कही.
-भारत एक्सप्रेस
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…