Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुलायम सिंह की 13वीं के नाम पर कर रहे थे चंदा वसूली, सोशल मीडिया पर ऐसे खुली पोल

मुलायम सिंह की 13वीं के नाम पर कर रहे थे चंदा वसूली, सोशल मीडिया पर ऐसे खुली पोल

नेता जी की 13वीं के नाम पर चंदा वसूली

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 13वीं के नाम पर चंदा वसूले जाने का हैरानी भरा मामला सामने आया है. मामला जौनपुर का है जहां दिवंगत नेता जी के नाम पर कुछ लोग चंदा वसूली का काम कर रहे थे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब चंदे की रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल रसीद में बकायदा कार्यक्रम के आयोजकों का भी नाम लिखा हुआ है.

रसीद में सभी मड़ियाहूं वासियों को कार्यक्रम का आयोजक बताया गया.  बताया जा रहा है कि नेता जी की तेरहवीं के नाम पर एक व्यक्ति ने 5 हजार रुपये चंदा के तौर पर दिए और इन आयोजकों ने उस व्यक्ति को इसकी रशीद भी दी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

दिवंगत मुलायम सिंह यादव की 13वीं का कार्यक्रम आयोजकों ने 22  अक्टूबर को रखा था. सोशल मीडिया पर जो रसीद वायरल हो रही है उसपर लिखा है कि,  जौनपुर के मडियाहूं के पाली बिजौरा गांव में दिवंगत मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं का कार्यक्रम 22 अक्टूबर आयोजित होना है. जबकि सैफई की परंपरा के मुताबिक मुलायम सिंह की तेरहवीं नहीं की गयी. जबकि ये लोग इसी के नाम पर लोगो से चंदा इकट्ठा कर रहे थे.हालांकि जब मामले का खुलासा हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तुरंत एक्शन में आ गए और तेरवहीं के कार्यक्रम को रद्द करने की बात कही.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital