फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. इसको लेकर अयोध्या में तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. अब कार्यक्रम को केवल 10 दिन ही शेष रह गए हैं. ऐसे में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. तो वहीं रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण कैदियों को भी दिखाया जाएगा. इसको लेकर भी तैयारी जारी है. इस सम्बंध में उन्नाव पहुंचे कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, कैदी और बंदी भी देश के नागरिक हैं. राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम का देश भर में उत्साह देखा जा रहा है. इसलिए उत्तर प्रदेश की जेलों में कैदियों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए जेल अधिकारियों को स्क्रीन्स लगाने और व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए हैं.
उन्नाव जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे धर्मवीर प्रजापति को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर मंत्री ने बंदियों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से कई सवाल किए और कहा कि, जेल की सुरक्षा में चूक किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए. साथ ही बोले कि बंदी और कैदियों को जेल मैनुअल व नियमों के हिसाब से ही सुविधाएं प्रदान की जाएं. बता दें कि दौरे के दौरान मंत्री ने सर्दी से बचाव के लिए कैदियों को कम्बल वितरित करते हुए सुंदरकांड औऱ हनुमान चालीसा भी दी. बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन को लेकर जेल में कैदियों से सुंदरकांड का पाठ करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए कहा गया है.
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: सामने आई रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के विधि-विधान की पूरी प्रक्रिया…भगवान से की जाएगी ये प्रार्थना
इस मौके पर जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि, उन्नाव की जेल के बंदियों और कैदियों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह देखने को मिला है. जेल मंत्री ने बताया कि, उन्नाव जेल में गाय के गोबर से कैदी दीपक बना रहे हैं. ये दीपक अयोध्या भेजे जाएंगे और राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर उनको वहां प्रज्ज्वलित किया जाएगा. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, जेल के कैदियों और बंदियों को 22 जनवरी की तारीख पर राम मंदिर उद्घाटन समारोह लाइव दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए कैदियों और बंदियों को जेल में लाइव प्रसारण की जानकारी दे दी गई है. तो वहीं इसको लेकर अधिकारी व्यवस्था करने में जुटे हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…