लाइफस्टाइल

आपके भी घर में सूख रहे हैं तुलसी के पौधे? हरा-भरा बनाने के लिए इन उपायों को अपनाए

Tips For Tulsi Plant: हिंदू धर्म में घर में तुलसी का पौधा होना शुभ माना जाता है. तुलसी को माता की उपाधि दी गई है. तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है. कहा जाता है कि तुलसी की पूजा के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है. अधिक गर्मी या ठंड में अक्सर तुलसी मुरझा जाती है, लेकिन इसका सूखना अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं. इसका सूखना भविष्य में होने वाली समस्याओं का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में हम आपको तुलसी को हरा-भरा रखने के कुछ उपाय बताएंगे.

अधिक पत्ते ना तोड़े (Tips For Tulsi Plant)

जैसा कि सबको पता है कि कुछ लोग खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं तो वहीं कई लोग तुलसी की चाय या काढ़े पीने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ये स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. तुलसी का पत्ता ज्यादा तोड़ने से तुलसी का पौधा सूख भी सकता है, इसलिए अधिक मात्रा में तुलसी का पत्ता बिलकुल ना तोड़े.

अधिक मात्रा में पानी न डालें (Tips For Tulsi Plant)

ज्यादातर घरों में लोग रोज सुबह नहाने के बाद तुलसी में जल डालते हैं. ऐसे में तुलसी के गमले में काफी मात्रा में पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे पौधे नीचे से सड़ने लगता है. इसी लिए तुलसी के पौधे में ज्यादा पानी न डालें. इससे आपका पौधा हरा-भरा और हेल्दी बना रहेगा.

यह भी पढ़ें : आपकी ये बुरी आदतें दे सकती है गले के कैंसर को न्योता, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, तुरंत डॉक्टर से लें सलाह

जल में मिलाकर कच्चा दूध डालें (Tips For Tulsi Plant)

ज्यादा धूप से तुलसी के पौधे को बचाने के लिए पौधे में जल में कच्चा दूध मिलाकर डालें। इससे मिट्टी में देर तक नमी बनी रहती है. पौधा लगाते समय गमले में सबसे नीचे नारियल का रेशा लगा दें फिर उसके ऊपर मिट्टी लगाते हुए पौधा लगाएँ. इससे भी लंबे समय तक पौधों में नमी बनी रहती है.

Uma Sharma

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

18 seconds ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

32 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

51 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago