देश

इनकम टैक्स रिकवरी: सुप्रीम कोर्ट का सवाल- हाईकोर्ट ने कांग्रेस को आयकर अपीलीय अधिकरण वापस जाने को क्यों कहा?

इनकम टैक्स रिकवरी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग से पूछा है कि हाईकोर्ट ने कांग्रेस को ITAT (Income Tax Appellate Tribunal/आयकर अपीलीय अधिकरण) वापस जाने के लिए क्यों कहा, जब कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में अपील में आई है? कोर्ट ने आयकर विभाग से पूछा कि क्या यह आदेश हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में है? कांग्रेस की ओर से दायर याचिका पर जस्टिस बी वी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई कर रही है.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की याचिका का लंबित रहना ITAT द्वारा उसके समक्ष अपील पर निर्णय लेने में बाधा नहीं बनेगा और कांग्रेस को इसमें सहयोग करना होगा. दरअसल कांग्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. जिसमें आयकर विभाग द्वारा 105 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कांग्रेस को जारी किए गए नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

पिछली सुनवाई के दौरान आयकर विभाग ने आश्वासन दिया था कि फिलहाल इस मामले में कोई एक्शन नही लिया जाएगा. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कह था कि कांग्रेस की याचिका में सीमित मांग की गई है, लेकिन हम उससे आगे बढ़ते हुए कह रहे हैं कि फिलहाल 1700 करोड़ रुपये की या किसी और कि वसूली के लिए कोई कदम नही उठाएंगे.

इस पर कांग्रेस की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि मैं निः शब्द हो जाता हूं और ऐसा बहुत कम बार होता है. मुझे कहना पड़ेगा कि इनका रवैया उदार है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को आयकर विभाग ने नया नोटिस भेजा था. जिसके जरिये आकलन वर्ष 1014-15 से 2016-17 तक के लिए 1745 करोड़ रुपये के कर की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Policy Case: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 27 अगस्त तक बढ़ाई हिरासत

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 minute ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago