देश

Independence Day 2023: छावनी में तब्दील दिल्ली, लाल किले की सुरक्षा के लिए अचूक इंतजाम, लगे चेहरा पहचानने वाले 1000 कैमरे

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) के मद्देनजर लालकिले पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करेंगे. दिल्ली में मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी के बीच लालकिले की सुरक्षा के लिए चेहरे की पहचान करने वाले 1,000 कैमरे, ड्रोन रोधी प्रणाली और निगरानी के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं.

पुलिस ने कहा कि हरियाणा के नूंह और आसपास के इलाकों में हाल की हिंसा को ध्यान में रखते हुए कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है. विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने बताया कि ‘‘इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसमें कोविड​​-19 रोधी कोई पाबंदी नहीं होगी. इसलिए, पुलिस की पुख्ता और पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाएगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सुरक्षा प्रदान करने के लिए अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय और वास्तविक समय की जानकारी साझा करेंगे.’’

चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के सामने ज्ञान पथ को फूलों से सजाया जाएगा, साथ ही यहां जी20 के बोर्ड भी लगाये गए हैं. हालांकि, किले की प्राचीर पर कोई बड़ी सजावट नहीं होगी जहां से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं. सरकार ने यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से प्रधानमंत्री-किसान योजना के लाभार्थियों सहित लगभग 1,800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल, 20,000 से अधिक अधिकारी और नागरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे. लालकिले के अंदर और आसपास एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चेहरे की पहचान और वीडियो विश्लेषण प्रणाली वाले लगभग 1,000 कैमरे लगाए गए हैं, ताकि अचूक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वीवीआईपी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: किसान-सरपंच, सेंट्रल विस्टा से जुड़े श्रमिक…आजादी के जश्न में लाल किले पर ये होंगे खास मेहमान

पतंग उड़ाने पर रोक

लालकिले पर ड्रोन रोधी प्रणाली लगायी गई हैं. प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के लिए स्नाइपर, विशिष्ट स्वाट कमांडो और शार्पशूटर रणनीतिक स्थानों पर तैनात किए जाएंगे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल हाईअलर्ट पर हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने गश्त तेज कर दी है और केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त पिकेट लगाये गए हैं.

पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम के पूरा होने तक लालकिले के आसपास के क्षेत्रों में पतंग उड़ाने पर रोक है. पुलिस ने कहा कि रणनीतिक स्थानों पर आवश्यक उपकरणों के साथ पतंग पकड़ने के लिए कुल 153 व्यक्तियों को तैनात किया जाएगा. लालकिले के पास के इलाकों के लोगों को कार्यक्रम खत्म होने तक पतंग नहीं उड़ाने के लिए कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago