देश

Sultanpur: इंस्टाग्राम पर पॉपुलर थी पत्नी, झगड़े के बाद पति को किया ब्लॉक, मासूम बच्चों के सामने ही बीवी का घोंट दिया गला

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां एक पति ने अपने मासूम बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी का गला घोंटकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि इंस्टाग्राम पर वह बहुत ही फेमस थी और वह पत्नी के फॉलोवर्स से जलता था. इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है.  वहीं पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पत्नी ने पति को कर दिया था ब्लाक

सूत्रों के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर पत्नी ने अपने पति को ब्लाक कर दिया था. इसी के बाद से वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक करने लगा था और उसके फॉलोवर्स को देखकर वह जलने लगा था. दिन पर दिन पत्नी को लेकर पति के मन में इनसिक्योरिटी बढ़ती जा रही थी. बताया जा रहा है कि इसी वजह से काफी समय से दोनों के बीच बात भी नहीं हो रही थी.

ये भी पढ़ें- UP News: सावन के छठे सोमवार पर सीएम योगी ने विधि-विधान के साथ किया रुद्राभिषेक, शिवालयों में उमड़े भक्त

दोनों ने की थी लव मैरिज

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने मीडिया को बताया कि दोनों ने लव मैरिज की थी. पुलिस ने बताया कि, 2008 में उन्नाव जिले के राहुल मिश्र ने रायबरेली जिले की मोनिका गुप्ता से लव मैरिज की थी और इसी के बाद राहुल अपने परिवार को लेकर लखनऊ में रहने लगा था. रविवार रात को वह अपनी कार से रायबरेली के लिए निकला था और इसी बीच पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल ने अपने दोनों बच्चों के सामने ही पत्नी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद राहुल कार में ही आराम से बैठा रहा. इसी दौरान उसे यूपीडा की गश्ती टीम ने देखा और उनको कुछ शक हुआ. इस पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल की कार का दरवाजा खुलवाया और फिर पूरा मामला सामने आया.

इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता को सूचना दी. बेटी की मौत के बाद पिता बिलखने लगा और फिर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी. बच्चों ने भी राहुल के खिलाफ बयान दिया. इसी के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस पूछताछ में उसने पूरी बात बता दी और ये भी बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. पुलिस को उसने ये भी बताया कि वह ये समझता था कि जब वह घर में नहीं रहता है तो इंस्टाग्राम फॉलोवर्स पत्नी से मिलने आते हैं. इसी को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

25 seconds ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

14 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

16 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

18 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

19 minutes ago