देश

Nuh Violence: नूंह में हिंसा के 13 दिनों बाद इंटरनेट सेवा बहाल, फिर रैली की तैयारी

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में स्वतंत्रता दिवस से पहले सोमवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वहीं हिंसा के दो सप्ताह बाद जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं हैं. सरकार ने 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद आठ अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी थी. बाद में इंटरनेट सस्पेंशन को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था. 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद की यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें दो होम गार्ड और एक इमाम समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी.

नूंह में भड़की हिंसा की आग गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में भी फैल गई थी. इस दौरान उपद्रवियों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था और जमकर तोड़फोड़ की थी. वहीं अब हिंसा प्रभावित इलाकों में बाजार खुले हैं और यहां जनजीवन सामान्य हो रहा है. हिंसा के बाद बंद हुए स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी खोलने का आदेश दे दिया गया है.

पलवल के पोंडरी गांव में रविवार को हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित एक ‘महापंचायत’ ने 28 अगस्त को नूंह में विहिप की ब्रज मंडल यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जो सांप्रदायिक हिंसा के बाद बाधित हो गई थी. महापंचायत ने कई मांगें भी कीं, जिनमें 31 जुलाई को विहिप यात्रा पर हुए हमले की एनआईए जांच और नूंह को गोहत्या मुक्त जिला घोषित करने की मांग शामिल है.

नूंह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस बीच, जिले में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं. स्वतंत्रता दिवस से पहले नूंह पुलिस हाई अलर्ट पर है. पुलिस ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नूंह की अनाज मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. हरियाणा सरकार के परिवहन एवं खनन विभाग मंत्री मूलचंद शर्मा ध्वजारोहण करेंगे. नूंह के एसपी नरेंद्र बिजरनिया ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: छावनी में तब्दील दिल्ली, लाल किले की सुरक्षा के लिए अचूक इंतजाम, लगे चेहरा पहचानने वाले 1000 कैमरे

संदिग्धों पर रखी जा रही है नजर

नूंह पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक जगह-जगह अवरोधक लगाए गए हैं, पुलिस नाकों पर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है, गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है.  बिजरनिया ने कहा, “इसके साथ ही थाने और अपराध इकाइयों की टीमों द्वारा होटल, धर्मशाला, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और गेस्ट हाउस जैसे स्थानों की गहन जांच की जा रही है.”

उन्होंने कहा, “सार्वजनिक प्रवेश द्वार पर मेटल डोर डिटेक्टर लगाए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सुरक्षा के लिहाज से अर्धसैनिक बल और हरियाणा पुलिस की 26 कंपनियों के अलावा नूंह पुलिस के 350 जवानों को विभिन्न स्थानों पर निगरानी के लिए तैनात किया गया है.” एसपी ने लोगों से अपील की है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कोई भी लावारिस वस्तु मिले तो उसे न छुएं, क्योंकि उसमें बम या विस्फोटक पदार्थ हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

13 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

15 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

17 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

19 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

52 minutes ago