देश

INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, इन मुद्दों पर बनी आम सहमति, पीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार

INDIA Meet: मंगलवार, 19 दिसंबर को INDIA ब्लॉक की पार्टियों की नई दिल्ली में बैठक हुई, जहां 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की रणनीति बनाई गई और पीएम चेहरे के लिए संभावित नामों पर चर्चा हुई. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कथित तौर पर गठबंधन के पीएम चेहरे के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित किया. लेकिन, इंडिया गठबंधन की ओर से आधिकारिक रूप से पीएम फेस का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, कई मुद्दों पर सहमति बन गई है.

बहुत जल्दी सीटें बांटी जाएंगी: अखिलेश यादव

INDIA गठबंधन की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा, “सभी दल बहुत जल्दी टिकट बांटकर मैदान में जाने के लिए तैयार हैं, बहुत जल्दी सीटें बांटी जाएंगी और हम सब लोग जनता के बीच में दिखाई देंगे. हम बीजेपी को हराएंगे. यूपी में 80 हराएंगे और बीजेपी देश से हट जाएगी. ”

बता दें कि बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर कोई फैसला तो नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस ने कहा कि सीट शेयरिंग पर हम मिलकर काम करेंगे. राज्यो में हमारे लोग हैं वो इस पर मिलकर बात करेंगे और अगर राज्यो में बात नहीं बनेगी तो इंडिया गठबंधन में हम बात करेंगे. सभी राज्यों में मुद्दा सुलझ जाएगा. वहीं बैठक में सामूहिक रूप से साझा रैलियों को लेकर फैसला किया गया है. कहा गया है कि 30 जनवरी से इंडिया ब्लॉक की सभी पार्टियां साझा रैलियां करेंगी. वहीं कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर एक गठबंधन समिति बनाने का ऐलान किया है. कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कांग्रेस के सीनियर नेता व पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के संयोजन में तत्काल एक पांच सदस्यी राष्ट्रीय समिति बनाई जाएगी, जिसमें पार्टी ने दो पूर्व सीएम अशोक गहलोत व भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान, खुर्शीद और पूर्व महासचिव मोहन प्रकाश को रखा है.

यह भी पढ़ें: NAMO ऐप ने लॉन्च किया ‘जन मन सर्वे’; अब अपने स्थानीय सांसद का रिपोर्ट कार्ड जान सकते हैं आप

मीटिंग में कौन-कौन शामिल हुआ?

बता दें कि इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्षी पार्टियों के कई नेता शामिल हुए. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जेडीयू से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजीव रंजन सिंह, तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, डीएमके की ओर से तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, शिवसेना (यूबीटी) से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती, अपना दल (के) से कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल और सहित कई अन्य नेता शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago