Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NAMO ऐप ने लॉन्च किया ‘जन मन सर्वे’; अब अपने स्थानीय सांसद का रिपोर्ट कार्ड जान सकते हैं आप

जन मन सर्वे में नागरिकों के लिए आसान उत्तर देने वाले प्रश्नों के सेट को शामिल किया गया है, जिसमें शासन और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर जनता की विविध राय एकत्र की जाती है.

पीएम मोदी

पीएम मोदी

Jan Man Survey:  नमो ऐप के जरिए मंगलवार को Jan Man Survey लॉन्च किया गया. इस सर्वे का उद्देश्य एक दिलचस्फ और सरल इंटरफेस के माध्यम से ‘जन मन’ यानी जनता के मन तक पहुंचना है.’नमो ऐप’ ने खुद को एक ऐसे मंच के रूप में स्थापित किया है जहां पीएम मोदी भारत की विकास यात्रा के बारे में सार्थक चर्चा में नागरिकों से सीधे जुड़ते हैं.

नमो ऐप पर जन मन सर्वे क्या है?

जन मन सर्वे में नागरिकों के लिए आसान उत्तर देने वाले प्रश्नों के सेट को शामिल किया गया है, जिसमें शासन और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर जनता की विविध राय एकत्र की जाती है. सर्वे की मुख्य विशेषताओं में से एक इसका यूजर्स के अनुकूल इंटरफ़ेस और संक्षिप्त प्रश्न हैं. जैसे कि सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं का प्रभाव जो उत्तरदाताओं को सबसे अधिक उत्साहित करते हैं. जन मन सर्वे का एक दिलचस्प पहलू यह है कि यह यूजर्स को स्थानीय सांसदों के प्रदर्शन के बारे में सीधे अपनी राय साझा करने की भी अनुमति देता है.

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होंगे लोग!

बीजेपी ने इस उद्देश्य से इस सर्वे को लॉन्च किया है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक व्यक्तियों को अपनी राय व्यक्त करने के लिए सशक्त बनाएगी. इससे निर्णय लेने वालों को जमीनी स्तर पर लोगों के मूड का पता लगाने में भी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: INDIA Alliance: बैठक से पहले नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग, शिवसेना ने पूछा- रथ का सारथी कौन

सर्वे में कैसे भाग लें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://nm-4.com/janmansurvey पर लॉग इन करें. इसके बाद Jan Man Survey में भाग लेने के लिए, नागरिकों को NaMo ऐप डाउनलोड करने, लॉग इन करने और अपनी बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital